पवन सिंह से ज्योति ने मांगी 30 करोड़ की एलिमनी? एक्टर के वकील बोले- इतनी बेइज्जती पर... मांगने से कुछ नहीं होता

Updated on 15-10-2025 01:04 PM
भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का तलाक का केस चल रहा है। दोनों की लड़ाई जगजाहिर हो चुकी है। पिछले दिनों पवन सिंह और ज्योति ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसी बीच खबर है कि ज्योति ने पवन सिंह से 30 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है। इस दावे पर पवन सिंह के वकील का बयान आया है।

ज्योति सिंह पिछले कई दिनों से पवन सिंह पर लगातार आरोप लगा रही हैं, और एक्टर हर आरोप पर सफाई दे रहे हैं। ज्योति ने आरोप लगाया कि पवन सिंह उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं दे रहे हैं। वह उनसे मिलने लखनऊ भी गई थीं। दोनों का अभी आरा की एक कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ज्योति ने पव सिंह से 30 करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग की है। अब इसी पर पवन सिंह के वकील ने रिएक्ट किया है।

एलिमनी की बात पर यह बोले पवन सिंह के वकील

'फ्री प्रेस जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक, पवन सिंह के वकील ने कहा कि ज्योति सिंह ने एक्टर के सामने 30 करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग रखी है। वकील ने कहा कि जब तक कोर्ट की तरफ से इस मामले में कोई आदेश नहीं आएगा, तब तक ज्योति सिंह के कहने से कुछ नहीं होगा। वह बोले, 'ज्योति एलिमनी की कितनी भी रकम मांग लें, पर उससे कुछ नहीं होने वाला। कोर्ट के आदेश के बिना कुछ नहीं होगा। कोर्ट पवन सिंह की कमाई देखने के बाद ही कोई फैसला लेगा।'

पवन सिंह का ज्योति पर आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिमनी की मांग ने ज्योति और पवन सिंह के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। पवन सिंह ने ज्योति पर यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने इस विवाद को नवबंर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों के समय जानबूझकर खड़ा किया है।

पवन सिंह के वकील बोले- इतनी बेइज्जती के बाद उन्हें कौन साथ रखेगा

पवन सिंह की लीगल टीम ने ज्योति सिंह की एलिमनी की मांग का विरोध किया और कहा कि कोर्ट ने कोई एलिमनी ऑर्डर नहीं दिया है। पवन सिंह के वकील ने यह भी कहा कि मीडिया में इस तरह से प्रचार करना गलत है। दोनों (पवन सिंह और ज्योति सिंह) को साथ बैठकर बात करनी चाहिए। वकील ने ज्योति सिंह के लिए कहा कि इतनी बेइज्जती होने के बाद उन्हें कौन साथ रखेगा?

लखनऊ पवन के घर पहुंच ज्योति सिंह ने किया था हंगामा

मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही ज्योति सिंह ने लखनऊ में पवन सिंह के घर पहुंचकर खूब हंगामा किया था। बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पवन पर आरोप लगाया था कि उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया और पुलिस बुला ली। पवन की ज्योति से दूसरी शादी है। शादी के कुछ समय तक तो सब ठीक रहा, पर बाद में उनके बीच मनमुटाव हो गया, जिसकी वजह एक्टर के अक्षरा सिंह संग एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर को बताया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.