मेरे लिए सुमन जैसी बड़की परफेक्ट रहेगी : मोहित कुमार

Updated on 13-08-2020 02:11 AM

मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो एक दूजे के वास्ते 2 के श्रवण यानी कि एक्टर मोहित कुमार अपने आकर्षक लुक्स और दिलकश मुस्कुराहट से सभी का दिल जीत रहे हैं। हालांकि देश भर की लड़कियां उन पर फिदा हैं, लेकिन उनका मानना है कि असल जिंदगी में सुमन जैसी कोई लड़की ही उनका परफेक्ट मैच हो सकती है। इस शो में वो सुमन के किरदार को काफी पसंद करते हैं और उन्हीं के जैसी लड़की चाहते हैं। इस समय दर्शक देख रहे हैं कि श्रवण और सुमन मिलकर अपने पिताओं के बीच पैदा हुए मतभेदों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

वैसे अपनी असल जिंदगी में भी मोहित कुमार अपने किरदार श्रवण की तरह हैं, जो बेफिक्र होकर वर्तमान में जीते हैं। इसलिए उन्हें लगता है कि वो जिस लड़की को भी पसंद करें वो सुमन जैसी हो। उनके ख्याल से सुमन हर तरीके से श्रवण के लिए सही है और यही वजह है कि उनके इस कपल यानी कि 'सुवन' को इतना पसंद किया जाता है। उनका यह भी मानना है कि विपरीत स्वभाव के लोग एक दूसरे को आकर्षित करते हैं, इसलिए वो सुमन को अपने लिए एक आदर्श लड़की मानते हैं।

सुमन को लेकर अपनी पसंद के बारे में बताते हुए मोहित ने कहा, "मैं असल जिंदगी में भी सुमन के किरदार का प्रशंसक हूं और मुझे लगता है कि सुमन जैसी लड़की मेरे लिए परफेक्ट रहेगी। सुमन के व्यक्तित्व में ऐसी बहुत-सी बातें हैं, जिससे मुझे लगता है कि मैं उसके जैसी लड़की के साथ रहना चाहंगा। उसकी इच्छा शक्ति, जिंदगी में कुछ पाने की चाहत और हमेशा अपने परिवार के साथ खड़े रहने का गुण किसी भी लड़के को आकर्षित कर लेगा। मैं यह भी कहना चाहूंगा कि कनिका ने सुमन का किरदार इतने विश्वसनीय ढंग से निभाया है कि यह पूरी तरह सच्चा लगता है।"

देखिए एक दूजे के वास्ते 2, हर सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.