काजल को मिला पर्दे के लिए नया पार्टनर ऐक्शन स्टार

Updated on 20-07-2022 09:02 PM

मुंबई भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को पर्दे के लिए नया पार्टनर ऐक्शन स्टार प्रदीप पांडे चिंटू के रूप में मिल गया है। काजल चिंटू के साथ लगातार चौथी फिल्म में बतौर लीड काम करने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर इनकी नई फिल्म का ऐलान संजय पांडे ने एक पोस्ट लिखकर किया है।


संजय पांडे ने इंस्टाग्राम पर प्रदीप पांडे चिंटू और एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ फोटो शेयर की है। तस्वीर को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘फिल्म-दिल सच्चा चेहरा झूठा ससुरा बड़ा सतावेला की तिकड़ी फिर एक साथप्रदीप पांडे चिंटू और काजल राघवानी

एक्टर के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद लोग इन्हें खूब बधाई दे रहे हैं, साथ ही इनकी जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों के कमेंट्स से एक बात तो जाहिर है कि भले ही खेसारी और काजल की जोड़ी टूट गई है मगर अब एक्ट्रेस प्रदीप संग अपनी जोड़ी जमाने में कामयाब हो चुकी हैं।

फैंस इन्हें रील और रियल लाइफ में साथ में देखना काफी पसंद करते हैं।आपको बता दें कि प्रदीप पांडे चिंटू और काजल राघवानी लगातार चौथी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इससे पहले वो तीन फिल्मोंससुरा बड़ा सतावेला’, ‘दिल सच्चा चेहरा झूठाऔरमुझे कुछ कहना हैमें काम कर चुके हैं।


इसमें सेससुरा बड़ा सतावेलाको रिलीज किया जा चुका है, जिसमें दोनों की एक्टिंग, रोमांस और कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावामुझे कुछ कहना हैका ट्रेलर वीडियो रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खेसारी लाल से अलग होने के बाद एक्ट्रेस काजल राघवानी का नाम प्रदीप पांडे चिंटू के साथ जुड़ा है।

दोनों के रिलेशनशिप को लेकर हर दिन कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री को कई बार सोशल मीडिया पर भी देखा जाता रहा है।


वैलेंटाइन्स डे पोस्ट से लेकर एक्ट्रेस के रील वीडियो तक पर प्रदीप कमेंट्स करते हैं, जो कि उनके रिश्ते की ओर इशारा करती है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। मालूम हो कि काजल की एक समय पर खेसारी लाल यादव के साथ जोड़ी खूब जमती थी। दोनों की रील और रियल कैमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती थी। मगर इनके विवाद ने दोनों को अलग कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.