रिलीज के दूसरे ही दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई कमल हासन अभिनीत विक्रम

Updated on 08-06-2022 10:12 PM

मुंबई इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज की गईं। तीन जून को सिनेमाघरों में फैंस को एक नहीं, बल्कि तीन नई फिल्मों की सौगात मिली। यानी इस हफ्ते दर्शकों के पास देखने के लिए तीन बड़ी फिल्में विक्रम, सम्राट पृथ्वीराज और मेजर हैं। सम्राट और मेजर के मुकाबले कमल हासन की फिल्म विक्रम ने पहले ही हफ्ते जबरदस्त कमाई कर डाली है।


कमल हासन उन अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं, जिनका काम स्क्रीन पर बोलता है। विक्रम फिल्म में भी उनकी एक्टिंग ने लोगों को क्रेजी कर डाला है। ओपनिंग डे पर वर्ल्ड वाइड 58 करोड़ रुपये कमाने के बाद दूसरे दिन भी विक्रम ने काफी उम्दा कमाई की। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक, कमल हासन स्टारर मूवी ने दूसरे दिन वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।


इसका मतलब विक्रम ने रिलीज के दूसरे दिन दुनियाभर में 42 करोड़ की कमाई कर डाली है। पहले वीकेंड पर 100 करोड़ की कमाई करने वाली विक्रम दर्शकों को काफी पसंद रही है। इसके साथ ही कमाई के मामले में कमल हासन की मूवी अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज और अदिवि शेष की मेजर से काफी आगे निकल चुकी है।

कमल हासन स्टारर फिल्म विक्रम का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। लोकेश कनगराज ही इसके राइटर भी हैं। फिल्म में सुपरस्टार कमल हासन ने एक रिटायर रॉ एजेंट का रोल अदा किया है। कमल हासन के अलावा विजय सेतुपति और फहद फासिल ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.