कुछ देर के लिए अमेरिका की 'पहली महिला राष्ट्रपति' बनीं कमला हैरिस, एक घंटा 25 मिनट संभाला देश

Updated on 20-11-2021 08:41 PM

वॉशिंगटन अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस शुक्रवार को करीब 1 घंटा 25 मिनट के लिए अमेरिका की राष्ट्रपति बनी और देश संभाला। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को नियमितकोलोनस्कॉपीजांच कराने के लिए वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर गए और कुछ समय के लिए उन्होंने सत्ता उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को सौंप दी।

बाइडन राष्ट्रपति के तौर पर पहली नियमित जांच के लिए शुक्रवार तड़के वाशिंगटन के उपनगरीय क्षेत्र स्थित मेडिकल सेंटर गए थे। ह्वाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया किकोलोनस्कॉपीके दौरान बाइडनएनिस्थीसियाके प्रभाव में रहे, इसलिए उन्होंने अल्पकाल के लिए हैरिस को सत्ता सौंप दी थी। यह पहली बार था जब हैरिस सवा घंटे के लिए राष्ट्रपति के पद पर रहीं। साकी ने कहा बाइडन ने स्थानीय समयानुसार 11 बजकर 35 मिनट पर हैरिस और ह्वाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ रोन क्लैन से बातचीत के बाद अपना दायित्व संभाल लिया।

बाइडन (78) ने दिसंबर 2019 में अपने शरीर की पूरी जांच कराई थी और तब चिकित्सकों ने पूर्व उपराष्ट्रपति को 'स्वस्थ' और 'राष्ट्रपति का कर्तव्य सफलतापूर्वक निभाने के लिए उपयुक्त' पाया था। सन 2009 से ही बाइडन के चिकित्सक डॉ केविन कोनोर ने तब तीन पन्नों के नोट में लिखा था कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बाइडन पूरी तरह स्वस्थ हैं। बाइडेन प्रशासन में कमला हैरिस काफी चर्चा में रहीं, क्योंकि वह केवल पहली महिला हैं बल्कि पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति भी हैं।

अमेरिकी मीडिया में रही खबरों के मुताबिक, राष्ट्रपति बाइडेन ने रणनीति के तहत अपनी अधिनस्थ हैरिस को वैसे टास्क दिए जो काफी संवेदनशील थे और जिनसे निपटना तलवार की धार पर चलने जैसा था। शरणार्थियों और मताधिकार के मुद्दे भी ऐसे ही थे जिन्होंने बाइडेन की चाल सफल रही और हैरिस की लोकप्रियता का ग्राफ गिरने लगा। पिछले हफ्ते ही एक पोल में हैरिस की अप्रूवल रेटिंग घटकर सिर्फ 28 प्रतिशत जबकि बाइडेन की 38 प्रतिशत पर गई। खबरें हैं कि हैरिस को ह्वाइट हाउस के बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.