पीएम मोदी के समक्ष कमला हैरिस ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को फटकारा, कार्रवाई करें इमरान

Updated on 25-09-2021 08:09 PM

वॉशिंगटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर है और यहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात कर रहे हैं। पाकिस्तान को यह बिलकुल रास नहीं रहा है। कमला हैरिस ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान आतंकवाद को बढ़ावा देने पर पाकिस्तान को लताड़ भी दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि पाकिस्तान में आतंकी संगठन काम कर रहे हैं। हैरिस ने मांग की कि इस्लामाबाद इस पर ऐक्शन ले ताकि अमेरिका और भारत की सुरक्षा पर असर पड़े। पीएम मोदी गुरुवार को हैरिस से मिले और दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की। इसके साथ ही साझा हितों वाले वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की गई जिनमें लोकतंत्र, अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत जैसे मुद्दे अहम रहे। विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने बताया है कि जब आतंकवाद का मुद्दा आया तो हैरिस ने खुद ही इसे लेकर पाकिस्तान की भूमिका का जिक्र किया।
श्रृंगला ने बताया है कि हैरिस ने कहा है कि पाकिस्तान में आतंकी संगठन काम कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान से कार्रवाई को कहा है ताकि अमेरिका और भारत की सुरक्षा पर असर पड़े। उन्होंने सीमा पार आतंकवाद और दशकों से भारत के इसका शिकार होने की बात पर सहमति भी जताई। उन्होंने माना कि ऐसे आतंकी संगठनों को पाकिस्तान से मिल रहे समर्थन को करीब से निगरानी करने की जरूरत है।
इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने भी हैरिस की जमकर तारीफ की है। वहीं अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारत को अमेरिका का बहुत महत्वपूर्ण साझेदार बताया है। कमला हैरिस ने कोविड-19 वैक्सीन निर्यात को फिर से शुरू करने के भारत के फैसले का स्वागत किया। वहीं पीएम मोदी ने कमला हैरिस को भारत आने का न्योता भी दिया है। दोनों नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा कि विश्व की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी डेमोक्रेसी के रूप में भारत और अमेरिका नैचरल पार्टनर हैं। हमारे मूल्यों में समानता है। हमारा तालमेल और सहयोग भी निरंतर बढ़ता जा रहा है। इससे पहले पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा बुलाए गए वैश्विक कोरोना शिखर सम्मेलन को संबोधित किया था। बाइडेन 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में पीएम मोदी की मेजबानी करने वाले हैं। 20 जनवरी को बाइडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली व्यक्तिगत बैठक होने जा रही है। बाइडेन पहली बार मेजबानी करेंगे। क्वाड लीडर्स समिट, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापानी प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करने के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं। मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद सातवीं बार अमेरिका यात्रा पर आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने तथा जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ संबंधों को मजबूत करने का एक अवसर होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.