कांबली बोले- टीम इंडिया में टकराव ठीक नहीं, जो हो रहा है वह अच्छा नहीं

Updated on 12-02-2022 08:16 PM

नई दिल्ली । टीम इंडिया इन दिनों परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। विराट कोहली का नेतृत्व खत्म हो चुका है। भारत की वनडे और टी20 टीम को रोहित शर्मा के रूप में नया कप्तान मिल चुका है। टेस्ट टीम को भी अगले सप्ताह नया कप्तान मिल सकता है। लेकिन लगता है कि यह बदलाव टीम में तनाव लेकर भी आया है। पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने तो सार्वजनिक तौर पर ऐसी बात कही है जो तनाव की इन खबरों को बल देता है। विनोद कांबली ने टीम इंडिया और खिलाड़ियों को अहंकार से बचने की सलाह दी है। 90 के दशक के स्टार क्रिकेटर विनोद कांबली ने भारतीय टीम को लेकर कू पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, ‘आता मांझी सटकली.. अहंकार का यह टकराव भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छा नहीं है। विराट और रोहित दोनों ही भारतीय टीम के लिए काफी अहम हैं और जो कुछ हो रहा है वह अच्छा नहीं है।’ सचिन तेंदुलकर के दोस्त विनोद कांबली ने अपने इस पोस्ट के साथ विराट कोहली, रोहित शर्मा और इंडियन टीम को टैग किया है।
क्रिकेट प्रेमी जानते हैं कि विराट कोहली ने टी20 टीम कप्तानी अपनी मर्जी से छोड़ी थी, लेकिन वे वनडे और टेस्ट मैच के कप्तान बने रहना चाहते थे। लेकिन बीसीसीआई ने उनसे वनडे की कप्तानी इस आधार पर छीन ली कि वह वनडे और टी20 फॉर्मेट में एक ही कप्तान चाहता है। इसके कुछ दिन बाद विराट ने टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी। क्रिकेट प्रेमी यह भी जानते हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच तनातनी की खबरें काफी पहले से आती रही हैं। विराट ने बतौर कप्तान सार्वजनिक तौर पर ऐसे बयान दिए थे, जिनसे पता चलता था कि उनके और रोहित के बीच संवादहीनता है। हालांकि, टी20 विश्व कप समेत कई मौकों पर जब भी रोहित आउट ऑफ फॉर्म हुए तो विराट उनका बचाव भी करते नजर आए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.