कंगना रनौत थिरक-थिरक कर मोर के साथ करती दिखीं डांस, फिर बगीचे में पेड़ से लटकर तोड़ती दिखीं अमिया
Updated on
12-05-2025 03:13 PM
कंगना रनौत की हालिया फिल्म 'इमरजेंसी' के पिटने के बाद फिलहाल वो अपने हॉलीवुड प्रॉजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। कंगना रनौत लंबे समय से फिल्मों में सफलता हासिल नहीं कर पा रही हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनके अंदाज में कोई कमी नहीं दिखी है। इस वक्त कंगना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मोर के साथ डांस करती दिख रही हैं।
कंगना ने एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, 'जिंदा रहने के लिए सिर्फ एक चीज जरूरी है और वो है जिंदगी, उम्मीद है कि हम सिर्फ जिएंगे ही नहीं, बल्कि जिंदा और जिंदादिल भी बने रहेंगे।'
ठुमक-ठुमक कर मोर के करीब जाती दिख रही हैं कंगना
कंगना ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है। इसमें ऐसे तो कई सारी झलकियां कैप्चर हैं, लेकिन शुरुआत मोर वाले विजुअल्स के साथ होती है। कंगना इस वीडियो की शुरुआत में ठुमक-ठुमक कर मोर के करीब जाती दिख रही हैं।
मोर की तरह ही अचानक थिरकने लगती हैं
कंगना मोर की तरह ही नाचने की कोशिश करती हुई उसकी तरफ बढ़ती दिख रही हैं और मोर की तरह ही अचानक थिरकने लगती हैं। इसके बाद कंगना अगली झलक में बगान में आम के पेड़ से कच्चे आम तोड़ने की लगातार कोशिश करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस जयपुर के किसी होटल में ठहरी हुई हैं और उन्होंने वहां की कई और झलकियां भी शेयर की हैं।
हॉलीवुड में कदम रख रही हैं कंगना
बता दें कि कंगना रनौत अब हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं जो कि एक हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में टायलर पोसी और हॉलीवुड आइकन सिल्वेस्टर स्टेलोन की बेटी स्कारलेट रोज़ स्टेलोन भी नजर आएंगी। 'वरायटी' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ब्लेस्ड बी द एविल' का निर्माण इस साल गर्मियों में न्यूयॉर्क में शुरू होगा।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…