कंगना रनौत की 'धाकड़' फ्लॉप साबित

Updated on 29-05-2022 07:33 PM

मुंबई बालीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' फ्लॉप साबित हुई। फिल्म को ओटीटी पर भी खरीदार नहीं मिल रहे हैं। 'धाकड़' 20 मई को रिलीज हुई थी, जिसमें कंगना रनौत एक जासूस के रोल में दिखीं। अपनी इस फिल्म से ऐक्ट्रेस को काफी उम्मीदें थीं और उन्होंने इसक प्रमोशन में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी।

'धाकड़' कंगना रनौत फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने बनारस भी गई थीं। लेकिन 'धाकड़' एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई है। बॉक्स ऑफिस पर 'धाकड़' की कमाई इतनी है कि जिसके बारे में बात करना भी बेकार है, जबकि यह फिल्म 100 करोड़ के बजट में बनी है। और तो और अब कंगना की इस फिल्म के कई शोज भी कैंसल कर दिए गए हैं। इसी बीच खबर रही है कि अब ओटीटी पर भी जगह पाने के लिए 'धाकड़' को मशक्कत करनी पड़ रही है।


'
धाकड़' ने रिलीज के 4 दिनों के अंदर मात्र 3.57 करोड़ कमाए हैं। पहले सोमवार को तो इस फिल्म ने सिर्फ 30 लाख ही कमाए थे। जहां यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए बुरी तरह तरस रही है, वहीं इसे अब सैटेलाइट और ओटीटी राइट्स बेचने से भी कोई कमाई नहीं होने वाली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमतौर पर किसी भी फिल्म के सैटेलाइट और ओटीटी राइट्स मूवी की रिलीज से पहले ही बेच दिए जाते हैं। किसी चैनल या डिजिटल प्लेटफॉर्म को राइट्स बेचने के बाद होने वाली कमाई से प्रड्यूसर्स को अच्छा मुनाफा हो जाता है। पर 'धाकड़' के मामले में ऐसा नहीं हुआ है।


सोर्स ने बताया कि मेकर्स ने कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' के राइट्स फिल्म की रिलीज से पहले यह सोचकर नहीं बेचे कि हो सकता है कोई तगड़ी डील मिल जाए। यही वजह रही कि फिल्म की शुरुआत में भी इस बारे में कुछ जिक्र नहीं किया गया है। जबकि आजकल हर फिल्म के शुरू होने से पहले उसके स्ट्रीमिंग पार्टनर के बारे में जानकारी दी जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोर्स ने बताया कि मेकर्स 'धाकड़' को अमेजन प्राइम वीडियो के बेचने की कोशिश कर रहे हैं। अब आने वाले दिनों में ही पता चलेगा कि डील क्रैक हो पाती है या नहीं। 'धाकड़' में दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल भी नजर आए।


रिलीज वाले दिन ही फिल्म को थिएटरों में दर्शक नहीं मिल पाए और इस वजह से कई सिंगल स्क्रीन थिएटर्स और मल्टीप्लेक्स में 'धाकड़' के शोज कैंसल कर दिए गए। बताया जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर कंगना की 'धाकड़' बुरी तरह पिट चुकी है और ऐसे में प्रड्यूसर्स को फिल्म के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स बेचकर अच्छी कमाई हो, इसकी उम्मीद लगाना भी बेकार है। कहा तो यह भी जा रहा है कि 'धाकड़' एक अडल्ट फिल्म है और इसे टीवी पर दिखाने के लिए फिर से सर्टफिकेशन करवाना होगा, जोकि एक लंबा प्रोसेस है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.