कंगना ने नई फिल्म 'टिकू वेड्स शेरू' का फर्स्ट लुक, जारी किया

Updated on 13-11-2021 09:07 PM

मुंबई। बॉलीवुड की मुखर अभिनेत्री कंगना रनौत  ने बीते दिनों अपने प्रोड्क्शन हाउस मणिकर्णिका तले बनने वाली पहली फिल्मटिकू वेड्स शेरूका ऐलान किया था। अब पद्मश्री अवार्ड से नवाजे जाने के बाद कंगना रनौत ने अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर प्रमुख किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

 कंगना रनौत ने फिल्म से जुड़ा बेहद खास पोस्ट शेयर किया है। कंगना रनौत ने लिखा है, 'जिस दिन मैं अपना पद्मश्री सम्मान ले रही हूं उसी दिन मेरे प्रोड्यूसर के तौर पर सफर शुरू हो रहा है। अपने प्रॉडक्शन मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही टीकू वेड्स शेरू का फर्स्ट लुक सबसे पहले आपके साथ शेयर कर रही हूं। यह है मेरे दिल का टुकड़ा। उम्मीद करती हूं आपको ये पसंद आएगी। शूटिंग शुरू हो चुकी है। जल्द ही थिएटर्स में आपसे मुलाकात होगी।' इसमें अवनीत कौर पिंक कलर के शादी के जोड़े में नजर रही हैं।

वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी हर रंग की शेरवानी में हैं और उनके कंधे पर सफेद बिल्ली है। इसके अलावा कंगना रनौत ने दो और पोस्टर शेयर किया है जिसमें अवनीत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लुक शेयर किया गया है। इस फिल्म को साई कबीर डायरेक्ट कर रहे हैं।

कबीर इससे पहले कंगना की फिल्मरिवॉल्वर रानीको भी डायरेक्ट कर चुके हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म 2022 में बड़े पर्दे पर आएगी। वहीं, कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत फिलहालधाकड़फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.