गुड्डुन तुमसे ना हो पाएगा के सेट पर कनिका मान को याद आ रही हैं दादी!

Updated on 06-08-2020 12:56 AM

मुंबई : ज़ी टीवी के शो 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' को अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों का ढेर सारा प्यार और तारीफें मिल रही हैं। लॉकडाउन के दौरान भी दर्शकों ने इस शो के अपने पसंदीदा सितारों को बहुत मिस किया। अब चूंकि लॉकडाउन में ढील दी गई है और शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है, तो 13 जुलाई से टीवी पर यह शो लौट आया है और तब से ही दर्शक गुड्डन (कनिका मान), अक्षत जिंदल (निशांत सिंह मलकानी) और उनकी फैमिली लाइफ में आ रहे दिलचस्प उतार-चढ़ाव को काफी एंजॉय कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भले ही टीवी पर पूरी फैमिली एक साथ दिखाई जा रही है, लेकिन इनमें से कोई भी एक साथ शूटिंग नहीं कर रहा है। असल में सख्त सरकारी नियमों के चलते 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' की दादी यानी दलजीत सौंध घर से ही शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में ज़ी टीवी की फेवरेट बहू गुड्डन यानी कनिका मान सेट पर उनकी कंपनी बहुत मिस कर रही हैं।

सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार, बुजुर्ग कलाकारों को सेट पर शूटिंग करने की इजाजत नहीं है और इसलिए जहां कनिका मान और निशांत मलकानी सेट पर शूटिंग करते हैं, वहीं दलजीत सौंध अपने सीक्वेंस के लिए घर पर कम से कम लोगों के साथ क्लोज-अप शूट करती हैं। इस दौरान कनिका, जिनका अपनी ऑनस्क्रीन दादी दलजीत सौंध के साथ एक खास रिश्ता बन गया है, उनके साथ होने वाली मस्ती और दिलचस्प चर्चाओं को बहुत मिस कर रही हैं

ज़ी टीवी के गुडुन तुमसे ना हो पाएगा में गुडुन का रोल निभा रहीं कनिका मान बताती हैं, "यह वाकई हमारा दुर्भाग्य है कि हम सेट पर दादी को नहीं देख पा रहे हैं। मैं समझती हूं कि महामारी का खतरा मंडरा रहा है और उनकी सुरक्षा बहुत जरूरी है, लेकिन फिर भी मैं उन्हें सेट पर काफी मिस करती हूं। दादी बड़ा सकारात्मक रवैया रखती हैं और वो जैसे ही रूम में आती हैं, पूरा माहौल खुशनुमा हो जाता है। मुझे दादी के साथ सेट पर की गई हंसी-मजाक और बातें बहुत याद आती हैं। लेकिन मैं वर्तमान हालात के जोखिम को भी समझती हूं और मैं उम्मीद करती हूं कि सारी दुनिया जल्द स्वस्थ हो जाएगी और हम शीघ्र ही अपने रेगुलर शूटिंग शेड्यूल में वापस लौट आएंगे और दादी को दोबारा सेट पर देख पाएंगे।"

तब तक आप भी कनिका मान को गुड्डन के रोल में देखिए गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा में, सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.