अक्षय की फ्लॉप लिस्ट में शामिल हो रही 'कन्नप्पा', काजोल की 'मां' का भी डर खत्म, 'F1' मचा रहा तूफान

Updated on 03-07-2025 01:30 PM
मुकेश कुमार सिंह के डायरेक्शन में करीब 200 करोड़ में बनी 'कन्नप्पा' अक्षय कुमार की लिस्ट में एक और फ्लॉप फिल्म साबित होती दिख रही है। हालांकि, इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा विष्णु मंचू,प्रभास,मोहनलाल,काजल अग्रवाल,मोहन बाबू जैसे की सितारे हैं, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कमाई थम चुकी है और अब कोई उम्मीद भी नहीं दिख रही। वहीं काजोल की हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'मां' का भी डर लोगों में खत्म होता दिख रहा है, जबकि इन दोनों की तुलना में ब्रैड पिट की 'एफ 1' का धमाल जारी है।

काजोल पहली बार 'मां' से किसी हॉरर-थ्रिलर जॉनर की फिल्म में एंट्री मारी है। हालांकि इस फिल्म के साथ एक तगड़ा सोशल मेसेज भी है। काजोल एक मां की भूमिका में है, जो अपनी बेटी को राक्षस से बचाने के लिए सबकुछ दांव पर लगा देती है।

काजोल की 'मां' ने छठे दिन कितनी कमाई

फिल्म ने मंगलवार को जहां 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं बुधवार को कलेक्शन में भारी गिरावट रही। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन 1.75 करोड़ की कमाई की और कुल मिलाकर 6 दिनों में 24.90 करोड़ पर जा चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें को इसने 5 दिनों में 31.50 करोड़ की कमाई की थी जो अब करीब 33 करोड़ के आसपास हो चुकी है।

अक्षय और प्रभास की फिल्म 'कन्नप्पा' की कहानी

मुकेश कुमार सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कन्नप्पा' के लिए सिनेमाघरों से अपने बजट को निकाल पाना अब काफी मुश्किल लग रहा है। फिल्म की कहानी एक नास्तिक आदिवासी कन्नप्पा की है जो भगवान में यकीन नहीं करता लेकिन बाद में वो शिव भक्त बनता है। थिन्नाडु (विष्णु मंचू) नाम के इस शख्स का भरोसा भगवान से बचपन से ही उठ जाता है, क्योंकि उसने बचपन में अपने दोस्त की बलि देखी है। इसके बाद कहानी में तब मोड़ आता है जब उसकी लाइफ में उसकी प्रेमिकी की एंट्री होती है। हालांकि, कलेक्शन से साफ पता लग रहा है कि फिल्म की कहानी लोगों को पसंद नहीं आ रही।

'कन्नप्पा' की कमाई छठे दिन कितनी

'कन्नप्पा' छठे दिन भी कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। तेलुगू, हिन्दी, कन्नड़ और मलयालम जैसी पांचों भाषाओं में आ चुकी ये फिल्म सब मिलाकर भी छठे दिन 2 करोड़ को पार नहीं कर सकी।इस फिल्म ने केवल 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की और कुल मिलाकर देसी बॉक्स ऑफिस पर 28.65 करोड़ का कलेक्शन कर सकी है।

ब्रैड पिट की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'F1'

इन दोनों फिल्मों के साथ ब्रैड पिट की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'F1' जहां दुनिया भर में हुंकार रही वहीं भारत में भी बाकी फिल्मों से काफी तेज चलती नजर आ रही। इस फिल्म ने भारत में छठे दिन 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की और कुल मिलाकर यहां अब तक 32.00 करोड़ से आगे निकल चुकी है। 5 दिनों में इसने दुनिया भर में 1500 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं अब ये फिल्म 1600 करोड़ से आगे जा चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.