कानपुर: भाजयुमो नगर मंडल मंत्री को चौकी में बंद कर पीटा, कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना घेर लिया

Updated on 29-12-2025 12:35 PM
कानपुर: यूपी के कानपुर में भाजयुमो पदाधिकारी को रामदेवी चौकी में बंद कर के पीटा गया। भड़के कार्यकर्ताओं ने रविवार रात थाने का घेराव कर हंगामा किया। पीड़ित का आरोप है कि बाल पकड़कर थप्पड़ जड़े गए। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराज कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया। एसीपी ने जांच कर कार्यवाई करने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
चकेरी थाना क्षेत्र स्थित लालबंगला सफीपुर प्रथम निवासी सौरभ निषाद ने बताया कि वह भाजयुमो हरजिन्दर नगर मंडल में मंत्री हैं। उनके पिता रामदेवी में सब्जी की दुकान लगाते हैं। वह रविवार दोपहर दो बजे पिता को टिफिन लेकर खाना देने जा रहे थे। इस दौरान मोहल्ले की गली में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। रामादेवी चौकी इंचार्ज और चार से पांच पुलिस कर्मी पहुंचे। उन्होंने ने पांच लोगों के साथ मुझे भी जुआ खेलने के आरोप में पकड़ लिया।


अभद्रता करते हुए मोबाइल छीना

सौरभ का कहना है कि मैंने चौकी इंचार्ज को अपना परिचय दिया और जुआ खेलने के आरोप का विरोध किया। लेकिन चौकी इंचार्ज सभी के साथ मुझे भी पकड़ कर चौकी के आए। सौरभ ने मंडल अध्यक्ष को फोनकर जानकारी दी। चौकी इंचार्ज ने अपशब्द कहते हुए अभद्रता की और मोबाइल छीन लिया। सौरभ का आरोप है कि चौकी में उन्हें डंडे से पीटा गया गया।


जांच के बाद होगी कार्रवाई

छोड़ने के बाद संगठन के लोगों के साथ शाम को शिकायत करने के लिए पहुंचे तो फिर से उनके साथ अभद्रता की गई। इस बात से नाराज कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि चौकी प्रभारी समेत दोषी सिपाहियों को हटाया जाए। एसीपी चकेरी ने बताया कि चौकी प्रभारी और सिपाहियों पर अभद्रता कर पिटाई का आरोप लगाया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.