फिल्म '83' का ट्रेलर लांच होने के समय भावुक हुए कपिल

Updated on 01-12-2021 10:34 PM

मुम्बई भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्व कप जीत पर आधारित फिल्म ’83’ का ट्रेलर जारी हो गया है। भारत की उस टीम के कप्तान रहे कपिल देव फिल्म के लांच होने के अवसर पर भावुक हो उठे।  1983 के विश्व कप में भारत की जीत पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह ने कपिल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भारतीय टीम ने इतिहास बदलने के लिए अलग-अलग बाधाओं को पार किया।

पूर्व भारतीय कप्तान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस फिल्म के ट्रेलर को साझा करते हुए गर्व के साथ फिल्म कोअपनी टीम की कहानीघोषित किया है। रणवीर अभिनीत बॉलीवुड फिल्म ’83’ के ट्रेलर को साझा करते हुए कपिल ने इंस्टाग्राम पर लिखा , मेरी टीम की कहानी। गौरतलब है कि निर्देशक कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ’83’ की कहानी भारत की ऐतिहासिक 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत के आस-पास घूमती है। इस फिल्म में रणवीर विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल की भूमिका निभा रहे हैं।

इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी टीम के मैनेजर जबकि एमी विर्क गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू की भूमिका निभाते हुए दिख रहे हैं। साहिल खट्टर ने सैयद किरमानी जबकि ताहिर भसीन ने फिल्म में सुनील गावस्कर की भूमिका निभाई है। जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, धैर्य करवा, आर बद्री भी फिल्म में शामिल हैं।

 वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 24 दिसंबर आने वाली ’83’ में कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर शेयर करने से पहले कपिल ने एक दिन पहले पोस्टर भी शेयर किया था। इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, बचपन से मेरी मम्मी मुझे सिर्फ एक ही चीज कहती है आई है, बेटा जीत के आना, कोई बेस्ट ऑफ शेस्ट ऑफ नहीं. बस जीत के आना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.