कपिल ने बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर दिया जोर

Updated on 03-04-2022 05:31 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि क्रिकेट आज भारत में जिस स्तर पर पहुंचा है उसमें बुनियादी ढांचे की सबसे अहम भूमिका रही है। इसीलिए अगर देश में हॉकी को भी शीर्ष पर पहुंचाना है तो बुनियादी ढ़ाचे को बेहतर बनाना होगा। कपिल ने कहा कि देश में अच्छे बुनियादी ढांचा देने की जरूरत है जिससे बच्चे अपनी पसंद का खेल खेल सकें।

उन्होंने कहा कि सुविधाओं बेहतर होने के कारण ही क्रिकेट आज नयी ऊंचाईयों तक पहुंच गया है ,

 इसी प्रकार अगर हम यही सुविधाएं अन्य खेलों को भी उपलब्ध कराये तो वहां भी हमें बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। जैसे हॉकी के लिए अगर 200 अतिरिक्त एस्ट्रो टर्फ के मैदान तैयार किये जायें तो खिलाड़ियों को अभ्यास का अच्छा अवसर मिलेगा जिसका लाभ आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों के बाद जो अहम बदलाव आया है वह यह है कि आज माता-पिता अपने बच्चों को मैदान पर लाते हैं और कहते हैंइन्हें खिलाड़ी बनाओ' हमारे समय में, किसी भी माता-पिता के पास अपने बच्चों को मैदान पर लाने के लिए समय नहीं था। आज वे हमारे पास आते हैं और पूछते हैं कि क्या वे आईपीएल में खेल सकते हैं या फिर वे भारत के लिये खेल सकते हैं?

वहीं दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने कहा कि मुझे लगता है कि ज्यादातर लोग समझते है कि ओलंपिक पदक शारीरिक फिटनेस की बदौलत जीते जाते हैं। वे सोचते हैं कि विश्व कप जीतने में तकनीक अहम होती है पर सही बात यह है कि यह केवल आपके दिमाग से होता है जो तय करता है कि आप जीतोगे या हारोगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.