अहान पांडे और अनीत पड्डा के रिश्ते पर करण जौहर ने कर दिया कंफर्म! 'सैयारा' स्टार्स को बताया बॉलीवुड का अगला कपल

Updated on 20-11-2025 01:16 PM
'सैयारा' इस साल की जबरदस्त हिट फिल्म रही। अहान पांडे और अनीत पड्डा दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में नए स्टार्स थे। इनकी एक्टिंग और केमिस्ट्री दोनों ही दिलों पर छा गई। फिल्म रिलीज होने के बाद इनके रिलेशनशिप को लेकर भी कयास लगाए गए। पर क्या अब करण जौहर ने इनके रिश्ते पर इशारों-इशारों में मुहर लगा दी!

करण जौहर हाल ही में सानिया मिर्जा के टॉक शो 'सर्विंग इट विद सानिया' में आए थे। उन्होंने होस्ट सानिया से बात करते हुए अहान पांडे और अनीत पड्डा के रिश्ते को लेकर बड़ा हिंट दिया। इसके बाद डेटिंग की चर्चा तेज हो गई है।

करण जौहर ने इशारों में लगा दी रिश्ते पर मुहर!

अहान और अनीत के रिश्ते को लेकर करण जौहर ने कहा, 'अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। मुझे ज्यादा नहीं पता है, क्योंकि मैंने पता नहीं किया है।' फैंस का कहना है कि करण ने बातों-बातों में रिवील कर दिया है कि दोनों रिश्ते में हैं, पर रिश्ते को अभी तक पब्लिकली नहीं किया है।

'सैयारा' फिल्म का कलेक्शन

'सैयारा' फिल्म के बारे में बता दें कि ये 18 जुलाई 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। इसका डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया था और यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। 45 करोड़ में बनी फिल्म ने 550 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इसमें अहान और अनीत के अलावा आलम खान, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल शर्मा, वरुण बडोला, शाद रंधावा सहित कई सितारे नजर आए थे।

'सैयारा' ओटीटी रिलीज

अगर आप थिएटर्स में इस फिल्म को देखने से चूक गए हैं तो घर बैठकर भी इसे देख सकते हैं। कृष और वाणी की लव स्टोरी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.