करण जौहर को 'कुछ कुछ होता है' के वक्त अंडरवर्ल्ड से मिली थी धमकी, फराह ने बताया- तीनों खान पर था प्रेशर

Updated on 14-03-2026 01:42 PM
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90 के दशक में फिल्म जगत पर अंडरवर्ल्ड का काफी प्रेशर था। इतना ही नहीं, करण जौहर को उनकी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के प्रीमियर के दौरान धमकी भी मिली थी, जिसके बाद वह काफी परेशान थे।

फराह खान ने 80 के दशक की फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा, 'हम हिंदी फिल्मों को अक्सर कमतर समझते थे। जब कॉलेज में थे तो सिर्फ हॉलीवुड मूवीज ही देखते थे। वो दौर ही पूरा वैसे चल रहा था। सबसे बुरा एरा हिंदी फिल्मों का जो था वो 80 के दशक का था।' इसके अलावा, उन्होंने बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, '90 के दशक की बात है। मुझे याद है कि मैं सेट पर थी और मैंने अपना करियर शुरू ही किया था। शायद 1993 या 94 का साल था। और प्रोड्यूसर मुकेश दुग्गल को गोली मार दी गई थी।'

करण जौहर को मिली थी अंडरवर्ल्ड से धमकी

फराह से रणवीर ने तीनों खान पर अंडरवर्ल्ड की तरफ से प्रेशर होने की भी बात पूछी गई तो कोरियोग्राफर ने हामी भरी। हालांकि उन्होंने इस बारे में जानकारी होने से इनकार किया कि कभी शाहरुख खान को उधर से फोन आया था। लेकिन उन्होंने करण जौहर को धमकी मिलने की बात बताई। कहा, 'मुझे इतना पता है कि डुप्लीकेट या कुछ कुछ होता है के प्रीमियर के दौरान करण को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली थी। और ये बहुत ही भयावह था। क्योंकि हर कोई इस बारे में बात कर रहा था कि प्रीमियर कैंसिल किया जाए या इसे किया जाए।'

'कुछ कुछ होता है' के प्रीमियर में करण टेंशन में

फराह ने आगे बताया, 'मुझे याद है कि कुछ कुछ होता है की शूटिंग के दौरान धमकी मिलने के कारण, हर कोई इस बारे में बात कर रहा था। सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। हालांकि हमने प्रीमियर किया। मगर करण बहुत टेंशन में था। सोचो जरा कि ये आपकी पहली मूवी थी। आप उसे सेलिब्रेट करने के बजाय दूसरी ही टेंशन में उलझे हुए हो।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.