'तख्त' पर करन जौहर की सफाई

Updated on 21-10-2021 09:36 PM

फिल्ममेकर करन जौहर ने कहा है कि उनकी मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' अभी बंद नहीं हुई है। करन का कहना है कि वो इस फिल्म को जरूर बनाएंगे। एक इंटरव्यू में करन ने अपने इस बिग प्रोजेक्ट के बारे डिटेल्स शेयर कीं।

करन बोले, 'मैं 'तख्त' को अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग पूरी करने के बाद बनाऊंगा। मैं उसे ऐसे ही बंद नहीं कर सकता। वो फिल्म मेरे दिल का टुकड़ा है।

मैंने तकरीबन ढाई साल उसकी तैयारी की है। हम पिछले साल 24 अप्रैल को 'तख्त' पर काम शुरू करने वाले थे लेकिन उससे पहले मार्च में ही कोरोना के कारण सबकुछ बंद हो गया। फिल्म बहुत बड़े स्केल पर बनेगी और इसकी शूटिंग के दौरान हमें हज़ारों लोग सेट पर चाहिए होंगे, ये बड़े स्तर की फिल्म है इसलिए इसे फ़िलहाल रोकना पड़ा।

'तख्त' की कहानी मुगल काल पर आधारित होगी। यह एक फैमिली फिल्म होगी जिसमें उस दौर के रिश्तों पर फोकस किया जाएगा। 'रॉकी और रानी' मेरा एक्साइटमेंट प्रोजेक्ट है लेकिन 'तख्त' मेरा पैशन प्रोजेक्ट है और आप अपने पैशन से नहीं भाग सकते। इसलिए अपना एक्साइटमेंट पूरा करने के बाद मैं अपना पैशन पूरा करूंगा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
Advt.