ज़ी टीवी के कुर्बान हुआ के सेट पर प्रतिभा के लिए घर का खाना लाते हैं करण जोतवानी

Updated on 21-07-2020 12:09 AM

मुंबई / जहां पूरे देश में लॉकडाउन धीरे-धीरे खुल रहा है और लोग न्यू नॉर्मल को अपना रहे हैं, वहीं ज़ी टीवी के शोज़ की शूटिंग भी दोबारा शुरू हो चुकी है। इन शोज़ के निर्माता शूटिंग के दौरान सेट पर सभी क्रू और कलाकारों की सुरक्षा के लिए तमाम सावधानियां बरत रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वो सुरक्षा और सैनिटाइजेशन के नियमों का पालन करें। सिर्फ निर्माता ही नहीं, कलाकार भी पूरी सावधानी बरत रहे हैं और सभी सेट पर घर का बना खाना लाते हैं। जहां सभी कलाकार सावधानीपूर्वक अपने लिए खास तरह का खाना लेकर आते हैं वहीं टेलीविजन एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा को अपना खाना लाने के लिए एक पार्टनर मिल गया है। इस समय ज़ी टीवी के कुर्बान हुआ में चाहत का रोल निभा रहीं प्रतिभा के लिए हर रोज उनके को-एक्टर करण जोतवानी घर का खाना लेकर आते हैं, जो इस शो में नील का किरदार निभा रहे हैं

प्रतिभा का परिवार शिमला में रहता है और मुंबई में उन्हें खुद अपनी जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। वो हाल ही में इस शो की शूटिंग दोबारा शुरू करने के लिए अपने घर से वापस लौटी हैं। बाहर से खाना मंगाने को लेकर उनके दिमाग में आशंका थी, इसलिए उन्होंने अपने को-एक्टर और दोस्त करण से मदद मांगी। अब करण रोज अपने डब्बे में उनके लिए भी घर का बना खाना लेकर आते हैं। राजमा चावल से लेकर पास्ता तक, करण प्रतिभा के लिए अपने डब्बे में हर तरह का खाना लेकर आते हैं

अपने को-एक्टर के रूप में एक दोस्त मिलने पर प्रतिभा रांटा ने कहा, "मुंबई में अकेले रहना आसान नहीं है, खासतौर से ऐसे वक्त पर जब सभी के लिए स्वास्थ्य बड़ी चिंता का विषय है। इसके अलावा बाहर का खाना मंगाना या घर पर कुक लगाना भी रिस्की है। मैं खुद अपना खाना बना सकती हूं लेकिन मेरा इतना बिजी शेड्यूल रहता है कि मुझे खाना बनाने का टाइम नहीं मिल पाता है। मुझे खुशी है कि मेरे दोस्त और मेरे को-एक्टर करण जोतवानी आपने लंच में मेरे लिए थोड़ा ज्यादा खाना लेकर आते हैं। यह खाना उनकी मां बनाती हैं और यह बड़ा जायकेदार होता है। असल में मेरा परिवार भी यह जानकर खुश है कि मुझे हर दिन सेट पर स्वस्थ और पौष्टिक खाना मिल जाता है।

कितने स्वीट हैं ना करण जोतवानी!

तो आप भी नील और चाहत के सफर में शामिल होने के लिए देखिए कुर्बान हुआ, हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.