करण वाही ने छोड़ा नॉनवेज और पहनी तुलसी माला, बताया प्रेमानंद महाराज के वीडियो देख बदल गई जिंदगी
Updated on
22-04-2026 04:47 PM
टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को टीवी से दूर कर लिया। वो ओटीटी पर भी दिखते रहते हैं। लेकिन हाल ही में पारस छाबड़ा के शो में करण वाही का बदला रूप देखकर उनके फैंस जैसे चौंक ही गए। डैशिंग करण वे बताया कि उन्होंने तुलसी माला धारण कर ली है और नॉनवेज खाना छोड़ दिया है, तब पारस भी चौंक गए।
पारस छाबड़ा के शो में करण वाही ने अपने बदलने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद जी के वीडियोज ने उनपर गहर प्रभाव डाला है। करण ने कहा, 'मैं कुछ वक्त के सिए स्पिरिचुऐलिटी से दूर चला गया था। बीते 5 महीने बहुत अच्छे रहे। मैं वृंदावन से तुलसी माला लेकर आया। मैंने जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि वेजिटेरियन हो जाऊंगा।'
करण वाही को नॉनवेज छोड़े हुए 3 महीने
करण वाही ने आगे कहा, 'मुझे 3 महीने हो गए हैं अब नॉनवेज छोड़े हुए और लग ही नहीं रहा कि किसी चीज की कमी है। नीम करोली बाबा से लेकर प्रेमानंद महाराज के वीडियोज देखने लगा था। फिर कंठी माला पहन ली। अब सब आराम लगता है।'
जेनिफर विंगेट संग सगाई पर तोड़ी चुप्पी
पर्सनल लाइफ की बात करें, तो एक्टर करण वाही ने थोड़े दिन पहले ही जेनिफर विंगेट के साथ सगाई की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर रिएक्ट किया था और इन खबरों को निराधार बताया और कहा कि उन्हें पता नहीं ये खबरें कहां से आईं। करण वाही और जेनिफर विंगेट एक दशक से भी अधिक समय से दोस्त हैं, जब से उन्होंने फिल्म 'दिल मिल गए' में साथ काम किया था।
कौन हैं करण वाही?
करण वाही एक टेलीविजन और फिल्म एक्टर हैं, जो 'दिल मिल गए', 'बात हमारी पक्की है' और 'झलक दिखला जा' जैसे शो में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वे रियलिटी और मनोरंजन शो भी होस्ट करते हैं और फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में भी दिखाई दे चुके हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…