सीता का रोल निभाने पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी

Updated on 05-08-2022 08:56 PM

करीना कपूर ने हाल ही में सीता का रोल प्ले करने और 12 करोड़ फीस मांगने पर रिएक्ट किया है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें कभी यह रोल ऑफर ही नहीं हुआ था। दरअसल पिछले साल खबरें आई थीं कि रामायण में सीता का रोल करीना को ऑफर किया गया था और उन्होंने इसके लिए 12 करोड़ रुपए फीस मांगी था।

करीना ने सीता का रोल ऑफर होने पर किया रिएक्ट
करीना ने जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, "मुझे यह फिल्म कभी ऑफर हुई ही नहीं, इसलिए मुझे नहीं पता कि मुझे इस कैटेगरी में क्यों रखा जा रहा है। मैं इस फिल्म के लिए कभी चॉइस थी ही नहीं। यह सारी बनाई गई खबरें हैं, हर दिन लोग बातें बनाने के लिए कुछ न कुछ ढुंढते हैं। मुझे नहीं पता कि यह सब आता कहां से है। आज के समय में 100 तरह के मीडिया प्लेटफॉर्म हैं और बहुत सारी बातें कही जाती हैं, तो क्या हम अपना काम करें या फिर इन लोगों को क्लेरिफाई करते रहें?"

सोशल मीडिया पर अपनी इमेज को लेकर की बात
करीना ने सोशल मीडिया पर अपनी इमेज को लेकर कहा, "मैं कोई ब्रांड नहीं हूं। मुझे लगता है कि लोग मुझे इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि मैं हमेशा रियल रहने की कोशिश करती हूं। मेरे पास 5 एजेंसी, 4 पीआर के लोग और 3 मैनेजर नहीं है। जो मुझे बताएं कि मुझे यह इंटरव्यू करना चाहिए, मुझे यह पोस्ट करना चाहिए या फिर बैठकर किसी बारे में प्लान बनाएं। मैं यह सब नहीं कर सकती हूं, क्योंकि मेरे पास वक्त नहीं है। मेरे पास मेरे दो बच्चे, फैमिली और फ्रेंड्स हैं। मेरी भी एक लाइफ है और मेरे पास इतना सब करने के लिए वक्त नहीं है।"

काम को अपना बेस्ट देती हैं एक्ट्रेस
करीना ने आगे कहा, "मेरा काम, मेरे फैंस के प्रति ईमानदार रहना है, अच्छा काम करना है। मैं अपने काम में अपना बेस्ट देने की कोशिश करती हूं और फिर जल्दी से घर पहुंचती हूं, ताकि मैं अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर सकूं।"

करीना की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'
करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में आमिर खान टाइटल रोल प्ले करते दिखेंगे। वहीं करीना रूपा के कैरेक्टर में दिखेंगी। इस फिल्म में मोना सिंह ने आमिर की मां का किरदार निभाया है। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.