करीना कपूर एयरपोर्ट पर चारों तरफ जुटी भीड़ से बचने की कोशिश करती रहीं, वीडियो देख लोग कर रहे बेबो की खूब तारीफ
Updated on
09-01-2025 02:57 PM
करीना कपूर का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा, जिसमें वो एयरपोर्ट पर फैन्स से घिरी दिख रही हैं। हालांकि, इस वीडियो में केवल वो फैन्स से घिरी ही नहीं बल्कि काफी सहमी हुई भी दिख रही हैं। करीना इन झलकियों में वहां आसपास खड़े लोगों से बचने की भरपूर कोशिश करती दिख रही हैं और काफी अनकम्फर्टेबल दिख रही हैं।
करीना का ये वीडियो अब काफी चर्चा में है। लोग इस वीडियो को देखकर काफी नाराज भी हो रहे हैं। अगर आपको लग रहा हो कि यूजर्स ने करीना पर नाराजगी दिखाई है तो आप यहां पूरी तरह से गलत हैं। दरअसल देखने वालों को ये अच्छा नहीं लग रहा कि करीना इतनी असहज हो रही हैं और लोगों ने उन्हें इस तरह से घेर रखा है।
करीना इस दौरान न तो पोज़ दे रही हैं
करीना इस वीडियो में खुद को वहां मौजूद भीड़ से बचाने की और किसी तरह आगे निकलने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, लोग उन्हें इतनी आसानी से निकलने नहीं दे रहे हैं और लगातार वे सामने आकर उनके साथ अपनी सेल्फी लेने में मशगूल दिख रहे हैं। करीना इस दौरान न तो पोज़ दे रही हैं और न ही उनके चेहरे पर किसी तरह की स्माइल दिख रही। अब लोगों का गुस्सा इसी बात पर फूट पड़ा है।
लोग वीडियो देखकर करीना की तारीफ कर रहे हैं
लोगों ने इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए कहा है- ये बहुत दुखद है, करीना के धैर्य की दात देनी चाहिए। एक और ने कहा- समझ नहीं आता कि लोग क्यों इरीटेट करते हैं सिलेब्रिटीज को। एक अन्य यूजर ने लिखा- गंवार लोगों की कमी नहीं, देख रहे हैं कि करीना कैसे अनकम्फर्टेबल हो रहीं फिर भी उनको समझ नहीं आ रहा। एक ने कहा- ये बिल्कुल गलत है, आपको सेल्फी लेने से पहले सिलेब्रिटीज से एक बार पूछना तो चाहिए। कइयों ने कहा है- ये बहुत डरावना है लेकिन करीना कितनी शांत दिख रही हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…