करीना ने स्लिट ड्रेस में फिर दिखाया अपने स्टाइल का दम

Updated on 31-01-2022 07:52 PM

मुंबई फैशनेबल दिखने के लिए एक्ट्रेस करीना कपूर को हमेशा लग्जरी लेबल या फिर सेक्सी कट की ड्रेसेस पहनने की जरूरत नहीं है। ऐसी ड्रेस के बगैर भी इतनी शानदार लग सकती है कि उनका लुक जबरदस्त स्टाइल गोल्स दे जाए। बेबो को इस बार ऐसे ही इंस्परेशनल लुक में मुंबई में एक रेसिडेंस के बाहर देखा गया, जहां पपराजी ने उनकी तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया।

करीना ने ऐसे कपड़े पहने थे, जो स्टाइलिश तो थे ही, साथ ही में कम्फर्ट के लिहाज से भी परफेक्ट चॉइस थे। इस बात में कोई दो राय ही नहीं है कि पहली से लेकर दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान बेबो कम्फर्ट और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाने और चुनने में शानदार पकड़ बना चुकी हैं।दरअसल, करीना को अपनी मैनेजर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने कॉटन से बनी ड्रेस पहनी हुई थी, जो मुंबई के ह्यूमिड वेदर के लिहाज से एकदम सही सिलेक्शन रही। कॉटन स्किन के अगेन्स्ट सॉफ्ट रहता है और पसीने को भी सोखता है। ये बॉडी के टेंपरेचर को भी कूल बनाए रखने में मदद करता है। यही वजह है कि कई सिलेब्स अपनी कैजुअल आउटिंग के दौरान इसी फैब्रिक के अटायर्स को पहनना पसंद करते हैं। मैनेजर के घर के बाहर की इन तस्वीरों में एक चीज जो हाइलाइट हुई, वो करीना का सीढ़ियों पर चलने का अंदाज था।

नीचे आते समय वह अपने दोनों हाथों से ड्रेस के दोनों साइड को दबाकर रखी रहीं, ताकि हवा या चलने के कारण फोल्ड खिसके ने और ना ही इस वजह से ऊप्स मोमेंट क्रिएट हो। उन्होंने जिस तरह से स्लिट ड्रेस को संभाला, उससे दूसरी लड़कियां भी सीख ले सकती हैं। क्योंकि ऐसी ड्रेसेस कई लड़कियों की वॉरड्रोब में होती हैं, जिनमें साइड या फिर फ्रंट में स्लिट डीटेल हो।करीना कपूर के स्टाइल की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें कलर्स की रिचनेस देखने को मिलती है। अगर उनके पास लाल जैसे ब्राइट कलर के कपड़े हैं, तो पेस्टल शेड्स की आउटफिट्स की भी भरमार है। इसी का उदाहरण ये ड्रेस भी है। बेबो ने कैजुअल आउटिंग के लिए कैमल ब्राउन कलर की ड्रेस चुनी थी। ये रंग उन पर काफी प्रिटी लग रहा था।

बेबो की इस ब्राउन ड्रेस पर बीच में बटन डाउन डीटेलिंग थी। कॉलर के दोनों ओर नॉच्ड लैपल दिए गए थे। अपर बटन नहीं होने के कारण ये डिजाइन वी-नेक क्रिएट कर रही थी। ऊपर से फिटिंग वाली ये ड्रेस नीचे से घेरदार थी। हालांकि, इसके बावजूद इसका फॉल स्ट्रेट था। इसमें हाफ लेंथ बिशप स्लीव्स दी गई थीं, तो थाई पोर्शन से मिडिल स्लिट ऐड थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.