फिट नहीं होने के कारण आईपीएल नीलामी से बाहर रहेंगे करेन

Updated on 25-01-2022 05:20 PM

लंदन इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करेन आईपीएल के 2022 की मेगा नीलामी में शामिल नहीं होगें। करेन पिछले सत्र में आईपीएल का खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम में शामिल थे पर इस बार वह इसमें नजर नहीं आयेंगे। करेन ने कहा है कि वह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। इसलिए लिए नीलामी में शामिल नहीं हो रहे हैं।  उन्होंने कहा, मैं अभी भी अपनी चोट से पूरी तरह से नहीं उबरा हूं।

 मेरा रिहैबिलिटेशन चल रहा है। इसी वजह से कोच और बाकी लोगों की सहमति के बाद मैंने नीलामी में नहीं उतरने का फैसला किया है। मेरे लिए यह हालांकि निराशाजनक है। साथ ही कहा कि मैंने नेट्स पर दोबारा गेंदबाजी शुरू कर दी है और बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। जल्द ही वापस आने की उम्मीद है, टूर्नामेंट के लिए सभी को शुभकामनाएं। मैं सत्र की शुरुआत करने के लिए उत्साहित हूं।

इसके साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वो बल्ला पकड़े हुए ड्रेसिंग रूम में खड़े नजर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, तीन महीने बाद मैं नेट्स पर उतरा हूं। करेन सरे काउंटी टीम की ओर से उतरने के साथ ही घरेलू क्रिकेट में वापसी करेंगे।

 करेन चोटिल होने के कारण आईपीएल 2021 के सत्र में केवल 9 मैच ही खेल पाए थे। इसी कारण वह यूएई और ओमान में हुए टी20 विश्व कप और एशेज सीरीज से बाहर थे। करेन के अलावा क्रिस गेल, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे स्टार खिलाड़ी भी अलग-अलग कारणों से इस बार आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.