कर्नाटक सीआईडी ने मांगी ऐश्वर्या गौड़ा की कस्टडी, कर्नाटक हाईकोर्ट ने दिया था गिरफ्तारी से प्रोटेक्शन
Updated on
09-03-2026 03:52 PM
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रोटेक्शन दी थी। महिला पर कई लोगों से सोना ठगने का आरोप है। महिला को पिछले साल ईडी ने गिरफ्तार किया था।
चार्जशीट दाखिल करने से पहले कस्टडी की मांग
सीआईडी की तरफ से पेश हुए एक एडिशनल स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने 2 मार्च को हाईकोर्ट से 32 वर्षीय ऐश्वर्या गौड़ा को गिरफ्तारी से मिली सुरक्षा वापस लेने की अपील की। उन्होंने कोर्ट से सीआईडी की फाइनल चार्जशीट से पहले ऐश्वर्या गौड़ा समेत सभी आरोपियों के 15 दिन की कस्टडी की मांग की।
कोर्ट ने आरोपी महिला को अप्रैल 2025 में गिरफ्तारी से प्रोटेक्शन दी थी
महिला पर कई लोगों से सोना ठगने और धोखाधड़ी करने का आरोप है
कोर्ट ने खारिज की थी बेल एप्लीकेशन
ऐश्वर्या गौड़ा की एंटीसिपेटरी बेल एप्लीकेशन पिछले महीने एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इसके बाद आरोपियों ने पिछले हफ्ते धोखाधड़ी के चार मामलों में एंटीसिपेटरी बेल अर्जियां लेकर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पिछले साल, स्पेशल प्रॉसिक्यूटर ने हाईकोर्ट को बताया था कि कोर्ट के ऑर्डर की वजह से सीआईडी ऐश्वर्या गौड़ा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस की जांच पूरी नहीं कर पा रही है। उन्होंने ऐश्वर्या गौड़ा के अलावा दूसरों के खिलाफ भी जांच जारी रखने के ऑर्डर मांगे थे।
बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज किए थे धोखाधड़ी के चार केस
ऐश्वर्या गौड़ा अक्सर कर्नाटक कांग्रेस लीडर डी के सुरेश और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की बहन बनकर अमीर डॉक्टरों और बिजनेशमैन तक पहुंच बनाती थी। बेंगलुरु पुलिस ने उस पर 2024-25 में धोखाधड़ी के चार केस दर्ज किए थे। इस मामले में सीबीआई को बेंगलुरु के छोटे-मोटे एक्टर के वॉयस सैंपल मिले हैं, जिसमें आरोप है कि उन्होंने धोखाधड़ी के कुछ मामलों में पीड़ितों से बात करते समय पूर्व MP डी के सुरेश बनकर बात की थी।
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार…
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…