कर्नाटक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल : सैकड़ों ​वीडियो मिले, दावा- महिलाएं रोती रहीं, देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल शूट करते रहे, FIR दर्ज

Updated on 29-04-2024 01:07 PM

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का कुनबा सेक्स स्कैंडल के आरोपों में घिर गया है। देवगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना (67) और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना (33) के खिलाफ उनकी मेड (घरेलू सहायिका) ने यौन शोषण की FIR दर्ज कराई है। केस हासन के होलेनरासीपुर थाने में दर्ज कराया गया।

वहीं, प्रज्वल के करीब 200 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से कर्नाटक में सियासी भूचाल आ गया है। वायरल वीडियो में दिख रहीं महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगाती हुई रो रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं।

कर्नाटक महिला आयोग की चेयरपर्सन नागलक्ष्मी चौधरी ने इसे राज्य का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल बताया है। इस बीच, कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने जांच के लिए ADGP वीके सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यों वाली SIT बना दी है।

इसमें DG CID ​​सुमन डी पेन्नेकर और IPS सीमा लाटकर भी शामिल हैं। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रज्वल के डर से हम स्टोर में छिप जाते थे- पीड़ित
रेवन्ना और प्रज्ज्वल के खिलाफ FIR करवाने वाली महिला ने कहा कि वह रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार है। उसका आरोप है कि मेड की नौकरी करने के चार महीने में ही रेवन्ना ने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। पत्नी जब भी बाहर होतीं, रेवन्ना किसी न किसी बहाने मुझे कमरे में बुलाते और गलत तरीके से छूते।

वहीं, प्रज्वल का ऐसा खौफ था कि उनके आते ही हम स्टोर में छिप जाते थे। पीड़िता का आरोप है कि प्रज्वल उसकी बेटी को वीडियो कॉल कर अश्लील बात करता था। महिला ने अपने और परिवार की जान को खतरा भी बताया है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 354ए, 354डी, 506, 509 में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने रेवन्ना और प्रज्वल पर 2019 से 2022 तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

सेक्स स्कैंडल के केस में प्रियंका गांधी ने पीएम से सवाल पूछा

प्रियंका गांधी ने X पर पोस्ट में लिखा- जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर PM फोटो खिंचवाते हैं। जिस नेता का चुनाव प्रचार करने 10 दिन पहले खुद जाते हैं। मंच पर उसकी तारीफ करते हैं। आज कर्नाटक का वह नेता देश से फरार है। उसके जघन्य अपराधों के बारे में सुनकर ही दिल दहल जाता है। सैकड़ों महिलाओं का जीवन जिसने तहस-नहस कर डाला। मोदी जी क्या अब भी आप चुप रहेंगे?

पूर्व CM कुमार स्वामी बोले- चुनाव के समय पुराना मामला किसने उठाया
जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े 'अश्लील वीडियो' मामले पर कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि 3 दिन पहले ये वीडियो किसने जारी किए। इन्हें पहले क्यों नहीं लाया गया। चुनाव के समय पुराना मुद्दा क्यों उठाया। SIT भी बना दी। सच सामने आना चाहिए। जो भी गलत होगा, उसे देश के कानून के मुताबिक सजा भुगतनी होगी।

कुमारस्वामी बोले- हासन के चुनाव में हमारे उम्मीदवार (प्रज्वल रेवन्ना) जीतेंगे। मैं कांग्रेस नेताओं से पूछता हूं कि आप परिवार का नाम इसमें क्यों ला रहे हैं, व्यक्ति की बात करें, यह पारिवारिक मुद्दा नहीं है। यह रेवन्ना के परिवार का मामला है, हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। वे अलग-अलग रहते हैं।

JDS विधायक की देवगौड़ा से मांग- प्रज्वल को निष्कासित करें
सेक्स स्केंडल में प्रज्वल का नाम सामने आने और FIR दर्ज होने के बाद प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से निलंबित करने की मांग को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। JDS विधायक शारंगौड़ा कंडकुर ने पार्टी सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को पत्र लिखा है। पार्टी उन वीडियो से शर्मिंदा है जो प्रसारित हो रहे हैं और इससे आपकी और पार्टी दोनों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।

प्रज्वल हासन से प्रत्याशी, वोटिंग के बाद विदेश गए
26 अप्रैल को हासन लोकसभा सीट पर वोटिंग के बाद प्रज्वल जर्मनी चले गए। प्रज्वल को JDS ने टिकट देकर हासन पर दोबारा प्रत्याशी बनाया है। देवगौड़ा की अगुआई वाली JDS, NDAमें है। इस बीच, प्रज्वल के चाचा और पूर्व CM कुमारस्वामी ने कहा, हम जांच होने का इंतजार करेंगे। यदि किसी ने अपराध किया है तो उसे बचाने का सवाल ही नहीं है।

कुमारस्वामी ने यह भी दावा किया कि भाजपा के वरिष्ठ लोगों ने वीडियो की बात कहते हुए प्रज्वल को टिकट न देने को कहा था, लेकिन देवगौड़ा ने भाजपा को वहां से जीत का भरोसा दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2024
राजधानी रांची के लगभग 15 किमी दूर बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात बच्चों की मौत हो गई है। जिस बाघिन के नवजात की मौत हुई है उसका…
 15 May 2024
शराब नीति केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की ज्यूडिशियल कस्टडी 30 मई तक बढ़ा दी गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में बुधवार (15 मई) की सुनवाई…
 15 May 2024
दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और AAP राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने दावा किया कि स्वाति की जान खतरे में है। स्वाति के साथ…
 15 May 2024
मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने वाली जगह पर बुधवार (15 मई) को लगातार तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच मंगलवार (14 मई) की रात मलबे के नीचे…
 15 May 2024
एंटी टेरर लॉ केस में जेल में बंद न्यूज क्लिक के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ को रिहा किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताया और रिहाई…
 14 May 2024
भारत राष्ट्रवादी समिति (BRS) नेता और दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी के कविता की नई चार्जशीट पर दिल्ली की अदालत 14 मई को विचार करेगी। दिल्ली शराब नीति मामले…
 14 May 2024
IMA प्रेसिडेंट डॉ. आरवी अशोकन मंगलवार (14 मई) को पतंजलि भ्रामक विज्ञापन केस में सुप्रीम कोर्ट पर अपने विवादित बयान पर जवाब पेश करेंगे।भ्रामक विज्ञापन के मामले में 23 अप्रैल…
 14 May 2024
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को 12 साल की रेप विक्टिम को अपनी प्रेग्नेंसी टर्मिनेट करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने यह फैसला उसके कल्याण और सुरक्षा को मद्देनजर रखते…
 14 May 2024
दिल्ली पुलिस ने 40 साल के एक शख्स को फ्लाइट्स में अपने को-पैसेंजर्स की ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीते एक…
Advt.