करतारपुर कॉरिडोर- 73 साल बाद मिले दो बिछड़े दोस्त, देखा तो आंखे हो गई नम

Updated on 23-11-2021 08:49 PM

करतारपुर सिखों के पवित्र तीर्थस्थल करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुलने के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन करने के लिए गुरूद्वारे में उमड़ रही है। इसी बीच करतारपुर कॉरिडोर के खुलने से बंटवारे के समय में एक-दूसरे से अलग हो गए दो दोस्त का मिलन हो गया है। एक खबर के मुताबिक, भारत के सरदार गोपाल सिंह की मुलाकात अपने बचपन के दोस्त मोहम्मद बशीर से हुई है।

यह दोनों एक-दूसरे से बंटवारे के समय यानि कि साल 1947 में अलग हो गए थे। साल 1947 के बाद अब एक-दूसरे से मिलना एक सपने की तरह ही रहा। दोनों ने जब एक-दूसरे को देखा तो आंखों में नमी थी। देखते ही एक-दूसरे को गले लगाया। बता दें कि, भारत के सरदार गोपाल की उम्र इस समय 94 साल होगी वहीं मोहम्मद बशीर की उम्र 91 साल हो चुकी है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, करतारपुर कॉरिडोर के खुलने के बाद सरदार गोपाल सिंह गुरूद्वारा दरबार साहिब के दर्शन करने पाकिस्तान आए हुए थे वहीं पाकिस्तान के मोहम्मद बशीर भी उसी समय दर्शन करने गुरूद्वारे पहुंचे हुए थे। दोनों ने एक-दूसरे को देखा तो उन्हें चेहरा जाना-पहचाना सा लगा। जब दोनों ने एक-दूसरे से बात की तब पता चला कि वह बचपन के दोस्त है।

 वहां मौजूद सभी लोगों के आंखों में आंसू गए क्योंकि दोनों ही साल 1947 के बाद अब मिल रहे थे। माहौल काफी भावुक बना हुआ था, इस दौरान कई भारतीय समेत पाकिस्तानी नागरिकों की आंखे नम थी। बंटवारे के बाद दो दोस्तो की मुलाकात से सभी लोग काफी खुश थे। केवल भारत, पाकिस्तान बल्कि दनिया के दूसरे देशों से भी दो दोस्तों के मिलन पर बधाइयां दी। बता दें कि, दोनों ने मिलकर अपने बचपन समेत जवानी के कई किस्से भी शेयर किए।

गोपाल सिंह ने बताया कि, जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा नहीं हुआ था तब दोनों एक-साथ बाबा गुरु नानक के गुरुद्वारे में जाया करते थे। दोनों ही दोस्तों ने चाय पी और एक साथ खाना भी खाया। करतारपुर कॉरिडोर के खुलने पर गोपाल ने काफी खुशी जताई और दोनों ने अपनी सरकार को इसके लिए धन्यवाद भी दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.