बायॉपिक में एक साथ आ सकते हैं कार्तिक और सारा

Updated on 30-09-2021 10:58 PM

मुंबई सिंगर अमर सिंह के बेटे जयमान ने उनकी बायॉपिक के लीड किरदारों के लिए अपनी ही पसंद बता दी है। जयमान ने ने कहा है कि वह चाहेंगे कि फिल्म में उनके पैरंट्स के किरदार कार्तिक आर्यन और सारा अली खान निभाएं। अभी तक इस फिल्म के बारे में इम्तियाज अली ने किसी को भी नहीं बताया था। 8-10 दिन पहले इम्तियाज जयमान से मिलने लुधियाना पहुंचे। जयमान ने कन्फर्म किया है कि इम्तियाज अली उनसे मिलने आए थे। इम्तियाज उनके पास 3-4 घंटे रुके और उनके पिता के बारे में जानकारी ली।


जयमान ने कहा कि उन्हें अपने पिता के बारे में बहुत ज्यादा कुछ याद नहीं है क्योंकि जब जयमान केवल 4 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। जयमान ने बताया कि वह पहले ही अपने पिता पर बायॉपिक बनाने की इजाजत दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले इम्तियाज की टीम से कोई व्यक्ति पहुंचा था। उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए कहानी में कुछ बदलाव किए जाएंगे लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। जयमान ने यह भी बताया कि पहले उनके पिता के किरदार के लिए रणबीर कपूर और आयुष्मान खुराना के नाम सामने रहे थे लेकिन इम्तियाज अली उनके पास कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के स्केचेस लेकर आए थे जो उन्हें पसंद आए। जयमान ने कहा कि कार्तिक आर्यन स्केच में बिल्कुल उनके पिता जैसे लग रहे थे। हालांकि अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं है कि अमर सिंह चमकीला का किरदार कौन निभाने जा रहा है। खैर, अगर ऐसा होता है तो इम्तियाज अली की 'लव आज कल' के बाद एक बार फिर कार्तिक और सारा की जोड़ी एकसाथ नजर आएगी।


बता दें कि अमर सिंह चमकीला एक पंजाबी सिंगर, सॉन्ग राइटर, म्यूजिशन और कंपोजर थे। चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत सहित उनके 2 बैंड मेंबर्स की हत्या 8 मार्च 1988 में कर दी गई थी। अभी तक यह नहीं पता चल सका कि उनकी हत्या क्यों की गई थी लेकिन उस दौर में अमर सिंह के गानों को खूब पसंद किया जाता था। पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म में लीड रोल के लिए इम्तियाज अली अपने फेवरिट रणबीर कपूर या आयुष्मान खुराना के नामों के बारे में सोच रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.