विजय हजारे ट्रॉफी से होगी कार्तिक और सुंदर की वापसी

Updated on 25-11-2021 06:51 PM

चेन्नई तमिलनाडु ने अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अपनी 20 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। कार्तिक की इसी के साथ ही मैदान पर वापसी होगी। वह चोटिल होने के कारण सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट से बाहर थे। वहीं वाशिंगटन सुंदर इस साल इंग्लैंड दौरे में ही चोट लगने के बाद से ही खेल से दूर थे।

वह बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए तमिलनाडु को एलीट ग्रुप बी में रखा गया है और टीम शुरुआती चरण के अपने मुकाबले तिरुवनंतपुरम में खेलेगी। टीम अपना पहला मैच आठ दिसंबर को मुंबई से खेलेगी। तमिलनाडु क्रिकेट संघ के अनुसार टीम की कप्तानी आलराउंडर विजय शंकर करेंगे जबकि सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन को उप कप्तान नियुक्त किया गया है। तेज गेंदबाज टी नटराजन को टीम में जगह नहीं दी गई हैविजय शंकर की कप्तानी में ही टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी। चोट के बाद वापसी करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने वाले।

टीम इस प्रकार है: विजय शंकर (कप्तान), एन जगदीशन, दिनेश कार्तिक, सी हरि निशांत, एम शाहरूख खान, आर साई किशोर, एम अश्विन, संदीप वारियर, एमएस वाशिंगटन सुंदर, एम सिद्धार्थ, बी साई सुदर्शन, वी गंगा श्रीधर राजू, एम मोहम्मद, जे कौशिक, पी सरवना कुमार, एल सूर्यप्रकाश, बी इंद्रजीत, आर संजय यादव, एम कौशिक गांधी और आर सिलामबरासन।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
Advt.