कार्तिक को टी20 विश्वकप में शायद ही जगह मिले : गंभीर

Updated on 15-06-2022 09:05 PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को शायद ही टी20 विश्व कप में जगह मिलेगी। गंभीर के अनुसार आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के कारण भले ही कार्तिक को भारतीय दल में जगह मिल गयी है पर उनके लिए टीम में जगह बनाना कठिन होगा।
गंभीर ने कहा, 'अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

 टी20 विश्व कप अभी दूर है। उनको तब तक लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। लेकिन अगर वह सिर्फ आखिरी तीन ओवरों में बल्लेबाजी करना चाहेंगे, तो चीजें काफी मुश्किल हो जाएंगी। भारत टॉप-7 में जरूर चाहेगा कि ऐसा खिलाड़ी हो, जो गेंदबाजी भी कर पाए और ऐसे में अक्षर पटेल अच्छा विकल्प बन जाते हैं।' गंभीर ने आगे कहा, 'ऐसे मामले में मैं दिनेश कार्तिक को टीम में नहीं रखूंगा।

हमारे पास ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा जैसे खिलाड़ी हैं। फिर लोकेश राहुल की वापसी होगी, सूर्यकुमार यादव हैं, रोहित शर्मा, जब ये सभी टीम में लौटेंगे तो दिनेश कार्तिक के लिए जगह बनाए रखना कठिन हो जाएगा। और अगर आप उन्हें प्लेइंग अंतिम में जगह नहीं दे सकते तो स्क्वॉड में शामिल करने का कोई मतलब नहीं है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.