टीम इंडिया में वापसी चाहते हैं कार्तिक

Updated on 07-04-2022 09:39 PM

मुंबई विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अब भी टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद लगाये हुए हैं। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलोर (आरसीबी) की ओर से खेली अपनी शानदार पारी से उनका मनोबल बढ़ा है। कार्तिक ने 23 गेंद में 44 रन की पारी खेली थी जिससे उनकी टीम को राजस्थान पर शानदार जीत मिली थी। कार्तिक ने अब तक 330 टी20 मुकाबले खेले हैं ओर बढ़ती उम्र के बाद भी उनकी फिटनेस बनी हुई है।

कार्तिक ने कहा, ‘मैं प्रयास कर रहा हूं कि अपने साथ न्याय कर सकूं। मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में मैं बेहतर कर सकता था।कार्तिक को एकदिवसीय विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। पिछले दो साल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि उन्होंने ट्रेनिंग के अपने तरीकों में बदलाव किया है। कार्तिक ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के बाद कहा, ‘मैं अलग तरीके से ट्रेनिंग कर रहा हूं।

मैं स्वयं से कह रहा हूं कि मेरी पारी अभी खत्म नहीं हुई है। मेरा एक लक्ष्य है और मैं कुछ हासिल करना चाहता हूं।कार्तिक जब राजस्थान के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए उतरे जो बेंगलोर की टीम को जीत के लिए प्रति ओवर 12 रन बनाने थे। उन्होंने इस कारण बल्लेबाजी में आक्रामक रुख अपनाया। कार्तिक के करियर का स्ट्राइक रेट 134 और औसत 27.58 है जो उनकी प्रतिभा के अनुरुप नहीं है , ऐसे में वह बेहतर प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाना चाहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.