कार्तिक आर्यन और अनन्या रात के अंधेरे में सड़कों पर करते दिखे डांस, एक्टर को देख बोले लोग- 50 साल के लग रहे
Updated on
19-06-2025 05:32 PM
इस वक्त अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन अपने नए लुक को लेकर लोगों के निशाने पर हैं। अनन्या और कार्तिक पिछले कुछ समय से धर्मा फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की' शूटिंग में व्यस्त हैं। जो लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं उनमें दोनों काफी टैन दिख रहे हैं । कार्तिक के बालों को मोहॉक स्टाइल में स्टाइल किया गया है जबकि अनन्या पांडे को गोल्डन हाइलाइट्स में नजर आ रहा है।
वहीं इस महीने की शुरुआत में कार्तिक ने पासपोर्ट के पीछे दोनों की किसिंग वाली एक सिज़लिंग तस्वीर दिखाई थी। खैर, बीती रात कार्तिक ने एक वीडियो के साथ अपनी अनन्या का शेड्यूल रैप की घोषणा की, जिसमें वे अपने फेवरेट ट्रैक 'धीमे धीमे' पर एक साथ नाचते हुए दिखाई दिए। हालांकि, इस क्लिप ने दिल जीत लिया है लेकिन उनकी नई तस्वीरें इंटरनेट पर ट्रोल के निशाने पर है।
वायरल तस्वीरों में वे काफी टैन दिख रहे हैं
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के लिए अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन के लुक को लेकर पॉजिटिव रिएक्शंस नहीं आ रहे। अनन्या और कार्तिक पिछले कुछ समय से फिल्म की शूटिंग के लिए क्रोएशिया में हैं। वायरल तस्वीरों में वे काफी टैन दिख रहे हैं। इस फिल्म के लिए अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन का ये लुक फैन्स को पसंद नहीं आ रहा है। फिल्म की शूटिंग से वायरल हुई तस्वीरों में अनन्या उस तस्वीर से काफी अलग लग रही हैं जब फिल्म की घोषणा की के समय दिखाई गई थी। एक्ट्रेस का रंग सांवला दिखाई दे रहा है और उनके घने बालों को गोल्डन और हल्के ब्राउन रंग के हाइलाइट्स से रंगा गया है।
फोटो में कार्तिक भी टैन भी नजर आ रहे हैं
वहीं कार्तिक आर्यन के भी नए अवतार ने फैंस को प्रभावित नहीं किया है। वो शॉर्ट हेयर में है और साइड प्रोफाइल मोहॉक जैसा दिखता है। उनके बाकी बाल ऊपर की तरफ नुकीले दिख रहे हैं। फोटो में कार्तिक भी टैन भी नजर आ रहे हैं।
'कार्तिक जेठालाल के हेयरस्टाइल को मैच कर रहे हैं'
अब ये क्लियर नहीं है कि दोनों ने अपने रोल के लिए टैन करवाया है या तस्वीरें खराब रोशनी में ली गई हैं। लेकिन मामला चाहे जो भी हो, लोग इन्हें इस अंदाज में देखकर बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। एक ने लिखा, 'यह फेक टैन है।' एक और ने कहा, 'कार्तिक जेठालाल के हेयरस्टाइल को मैच कर रहे हैं । एक और ने कॉमेंट में कहा- कार्तिक आर्यन 50 साल के शख्स जैसे दिख रहे जबकि वो यंग हैं।
'यह बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा,अनन्या पटानी?'
एक कमेंट में लिखा गया है, 'यह बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा,अनन्या पटानी?' इस बीच, अनन्या पांडे ने 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का अपना शेड्यूल पूरा कर लिया है। अनन्या ने शेड्यूल खत्नम होने के बाद कार्तिक के साथ अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है और लिखा है, 'कुछ पुरानी यादें और कुछ नई यादें। पति पत्नी और वो,तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी। ' इस वीडियो में दोनों अंधेरी रात में सड़कों पर एक-दूसरे के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…