कार्तिक आर्यन का पूजा एंटरटेनमेंट के साथ 3 तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट नहीं

Updated on 14-09-2021 05:30 PM
मुंबई । कार्तिक आर्यन के पास इस समय एक से बढ़कर एक फिल्में हैं। वो भूल भुलैया 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा भी फिलहाल कार्तिक आर्यन कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। साथ ही कार्तिक आर्यन के बारे में ये भी खबरें आ रही थीं कि उन्होंने पूजा एंटरटेनमेंट के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। लेकिन, अब पूजा इंटरनेटमेंट ने ट्वीट में तीन फिल्मों की कॉन्ट्रैक्ट की खबर को रीट्वीट करते हुए लिखा गया है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। कई मीडिया सोर्स अपने सूत्रों के हिसाब से ऐसा मानते हैं और पब्लिश भी कर देते हैं। प्रोडक्शन हाउस की फिलहाल प्राथमिकता अभी और आने वाली प्रोजेक्ट्स को पूरा करना है। वहीं, दूसरी ओर कार्तिक आर्यन अभी भूल भुलैया 2 के क्लाइमेक्स को शूट करने में व्यस्त हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में एक क्लिपबोर्ड शेयर किया था और क्लाईमैक्स लिखा था। 
  भूल भुलैया 2 की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन की आवाज तक चली गई थी। दरअसल, क्लाईमैक्स की शूटिंग दौरान कार्तिक आर्यन और तबू के साथ शूट कर रहे थे और उनको बहुत ज्यादा चीखना चिल्लाना था। लेकिन, अचानक से कार्तिक की आवाज ही चली गई और वो कुछ नहीं बोल पा रहे थे। इसके बाद डॉक्टर्स ने उनका चेकअप किया और बताया कि अधिक चीखने से ऐसा हुआ है। थोड़ी देर की आराम के बाद सब ठीक हो जाएगा। साथ ही, कार्तिक आर्यन एक लंबे ब्रेक के बाद अब फ्रेडी फिल्म की भी शूटिंग शुरू कर चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी जिसका कैप्शन उन्होंने ‘फ्रेडी’ लिखा था। इसके अलावा भी कार्तिक आर्यन के पास कई और फिल्में हैं जिसे वो पहले ही साइन कर चुके हैं। इसमें राम माधवनी की नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म, साजिद नाडियावाल की म्यूजिक्ल प्रेम कहानी, हंसल मेहता की कैप्टन इंडिया और एकता कपूर की फ्रेडी शामिल है। कार्तिक आर्यन फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और फोटो के साथ मजेदार कैप्शन उनके फैन्स को काफी पसंद आते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.