कार्तिक आर्यन बनेंगे इच्छाधारी नागराज! 'नागजिला' का फर्स्ट लुक रिलीज, नागलोक का पहला कांड, फन फैलाने आ रहे हैं
Updated on
22-04-2025 01:59 PM
कार्तिक आर्यन अब नागराज बनने वाले हैं। यकीनन उनकी इस अगली फिल्म की झलक देखकर आपको कॉमिक बुक के फेमस किरदार नागराज की याद आ रही होगी। करण जौहर ने एक नई फिल्म की घोषणा की है, जो धर्मा प्रोडक्शन की आम फिल्मों से काफी अलग नजर आ रही है। फिल्म का नाम है 'नागजिला', जिसका फर्स्ट लुक सामने आ गया है।
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। ये फिल्म अगले साल 14 अगस्त, 2026 को रिलीज़ होगी। यहां फैन्स को ये भी बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन 'फुकरे' फ्रैंचाइज़ से जुड़े मृगदीप सिंह लांबा ने किया है।
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया
करण जौहर और कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में कार्तिक बिना शर्ट के दिख रहे हैं और फिर उनका शरीर सांपों जैसे स्किन से भरता हुआ नजर आता है। हालांकि ब्लू जींस पहनी है लेकिन स्किन का कलर सांप जैसा दिख रहा है।
'फन फैलाने आ रहा हूं मैं, प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद'
इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया है, 'इंसानों वाली पिचरें (फिल्म) तो बहुत देख ली, अब देखो नागों वाली पिचर।' नागजिला- नागलोक का पहला कांड, फन फैलाने आ रहा हूं मैं, प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद, नाग पंचमी पर, आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।
फैन ने लिखा है- नागजिला बम गिराने जा रहा है
जहां कई लोगों को ये किरदार और कहानी हटकर लग रही है और लोग उत्साहित दिख रहे हैं, वहीं कइयों को ये सब बेकार लग रहा है। एक ने कहा- ये पहला इच्छाधारी नाग होगा जो इतना हैंडसम होगा। काफी लोगों ने लिखा है कि वे इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वहीं एक फैन ने लिखा है- नागजिला बम गिराने जा रहा है। वहीं एक और ने कहा है- क्यों एकता कपूर के पेट पर लात मार रहे हो।
'करण जौहर आपकी अच्छी फिल्मों के दौर का इंतजार है'
हालांकि, ऐसे भी कई लोग हैं जिन्हें फिल्म का कॉन्सेप्ट थोड़ा अजीब और बेतुका लगा। कई लोगों को एकता कपूर के हिट टीवी सीरियल नागिन की याद आ गई। वहीं एक नो कहा है, नो...करण जौहर आपकी अच्छी फिल्मों के दौर का इंतजार है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…