'कार्तिक आर्यन सबसे खराब एक्टर हैं', प्रशांत नारायणन ने कहा- वह परिवार की दुआओं के भरोसे चल रहे हैं

Updated on 14-02-2026 04:14 PM
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपने चार्मिंक लुक के कारण लड़कियों के बीच काफी पॉप्युलर और फेमस हैं। इनकी फीमेल फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। लेकिन इनके बारे में 'मर्डर 2' एक्टर प्रशांत नारायणन ने 'सबसे खराब अभिनेता' कहा है। उन्होंने उनकी आलोचना की है और कहा कि वह इंडस्ट्री में सबसे खराब एक्टर्स में से एक हैं। हालांकि कुछ चीजों के लिए तारीफ भी की है।

प्रशांत नारायणन ने 'माई' और 'मांझी- द माउंटेनमैन' में भी काम किया है। उन्होंने 'बॉलीवुड बबल' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के सबसे बेकार एक्टर्स में से एक हैं। वह किस्मतवाले हैं, जो अपने माता-पिता की दुआओं के कारण सर्वाइव कर पा रहे हैं। वह बिलुकल बात नहीं करते है और आस-पास के लोगों से प्रेरित होते हैं।'

कार्तिक आर्यन पर हंसते हैं लोग?

प्रशांत ने कहा कि उन्हें एक्टर उनकी डेब्यू फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में अच्छे लगे थे। जब उनसे पूछा गया कि जनता तो एक्टर की मूवीज देखती है और उसकी तारीफ करती है। तो इस पर जवाब दिया, 'मुझे नहीं पतका कि कितने लोग हैं, जो तारीफ करते हैं। मगर मैंने तो कई लोगों को उन पर हंसते हुए देखा है। अगर आप किसी को हंसाते हैं तो ये अच्छी बात है। लेकिन किसी को हंसाने और किसी पर हंसने में अंतर होता है। और भारतीय दर्शक तो ज्यादातर दूसरों पर ही हंसती है।'

'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का कलेक्शन

बता दें कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आए थे। इसमें अनन्या पांडे भी थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। 15 दिनों तक थिएटर में लगे रहने के बाद इसने वर्ल्डवाइड 49.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, भारत में नेट कमाई 32.95 करोड़ रुपये और ग्रॉस कमाई 39.35 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी। जबकि बजट करीब 90 करोड़ रुपये था। इसमें कार्तिक के अलावा, जैकी श्रॉफ, अनन्या पांडे, नीना गुप्ता, टीकू तसलानिया और अरुणा ईरानी थीं। इसे समीर विद्वंस ने डायरेक्ट किया था। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनकर तैयार हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.