'कश्मीर ने रुलाया था और अब बंगाल डराएगा', विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' का टीजर रिलीज
Updated on
12-06-2025 02:44 PM
'द कश्मीर फाइल्स' से जमकर सुर्खियां बटोर चुके विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी बेबाक कहानियों और दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अब 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' लेकर आ रहे हैं विवेक। इससे पहले वो 'द ताशकंद फाइल्स' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी फिल्में दे चुके हैं। ये फिल्म पहले 'द दिल्ली फाइल्स' नाम से बन रही थी, लेकिन अब इसका नाम बदल दिया गया है। नाम बदलते ही चर्चा शुरू हो गई थी और अब जब इसका टीज़र रिलीज़ हुआ है तो लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
टीज़र में एक बार फिर से हिंदुस्तान का वो काला अतीत है जिसमें बीते वक्त के कई डरावने पहलू की झलकियां हैं। अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने मिलकर इस फिल्म को बनाया है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे जाने-पहचाने चेहरे हैं, जो कुछ दर्दनाक सच को दुनिया के सामने लाने की तैयारी में हैं।
'अगर आजाद हैं तो इतने बेबस क्यों हैं?'
इस टीजर के साथ लिखा गया है, 'कश्मीर ने रुलाया था, अब बंगाल डराएगा'। करीब 1 मिनट 26 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत होती है भारी भरकम डायलॉग से, जिसमें कोई कह रहा है, 'मैं एक कश्मीरी पंडित हूं...इसीलिए यकीन के साथ कह सकता हूं, बंगाल दूसरा कश्मीर बनता जा रहा है। क्यों आजादी के 80 साल बाद भी हम उसी कम्यूनल पॉलिटिक्स से लड़ रहे हैं। क्या हम आजाद हैं? और अगर आजाद हैं तो इतने बेबस क्यों हैं?'
एक झकझोर देने वाली कहानी
टीज़र में दिखाए गए सीन्स काफी भारी और तीखे हैं, जो बताते हैं कि कहानी कितनी गहरी और सच्चाई से जुड़ी है। हर एक फ्रेम में एक बेचैनी सी दिखती है। फिल्म एक झकझोर देने वाली कहानी लेकर आ रही है। कुछ महीने पहले मेकर्स ने इसका एक टीज़र रिलीज़ किया था, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती सफेद दाढ़ी और थके-हारे लुक में एक सुनसान गलियारे से गुजरते दिखते हैं। वो जली हुई ज़ुबान से संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हैं, जो देखने वालों के दिल-दिमाग पर असर छोड़ती है।
अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे कलाकार
'द बंगाल फाइल्स' को विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रड्यूस किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे कलाकार नज़र आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस के प्रजेंटेशन में बनी ये फिल्म, विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स शामिल हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 सितंबर 2025 को रिलीज़ होगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…