रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में कैटरीना कैफ बनेंगी पुलिस अफसर

Updated on 27-10-2021 07:27 PM

मुंबई फिल्म निर्माता निदेशक रोहित शेट्टी की अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ अभिनीत सूर्यवंशी 5 नवंबर को रिलीज होगी। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और खुद डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी फिल्म के प्रमोशन में युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं।  पिछले दिनों रोहित शेट्टी और कैटरीना कैफ फिल्म का प्रमोशन करने के लिए रणवीर सिंह के शो बिग पिक्चरपर पहुंचे।  इस दौरान सबने मिलकर शो में खूब मस्ती की। हालांकि, अक्षय कुमार शो में नहीं पाए क्योंकि वो अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

बिग पिक्चरके इस एपिसोड को इस वीकेंड पर दिखाया जाएगा। इस एपिसोड का पहला प्रोमो भी गया है। प्रोमो ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी अधिक बढ़ा दी है। इस प्रोमो की शुरुआत में ही कैटरीना कैफ रोहित शेट्टी से कहती हैं कि उन्हें एक फीमेल सेंट्रीक कॉप फिल्म बनानी चाहिए। इसके बाद वो खाकी कैप लगाकर वॉक भी करती हैं और दिखाती हैं कि वो फिल्म में परफेक्ट लगेंगी।  कैटरीना कैफ का यह दबंग अवतार हर किसी को हैरान कर देता है। 

वहीं, रणवीर सिंह के पास जाकर कैटरीना कैफ सिंघम फिल्म का डायलोग बोलती हैं, ‘मेरे जमीर में दम है इसलिए मेरी जरुरतें कम है।उनके इस डायलोग पर रणवीर सिंह भी बाजीराव का डायलोग बोलते हुए कहते हैं, ‘बाजीराव मैंने बहुत देखे हैं, लेकिन तुझ जैसा मैंने आज तक नहीं देखा।रणवीर के इस डायलोग पर कैटरीना कैफ सबसे धमाकेदार रिप्लाई देते हुए मराठी में कहती हैं, ‘भाऊ, जे माला नई माहिती ते सांगा’ (मुझे कुछ ऐसा बताओ जो मैं नहीं जानती हूं।कैटरीना कैफ के इस डायलोग का रणवीर के पास कोई जवाब नहीं होता और उनकी बोलती बंद हो जाती है।

सूर्यवंशी में कैटरीना कैफ भी दमदार एक्शन करते हुए नजर आएंगी। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी पहले भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी है। दोनों को साथ में काफी पसंद किया जाता है। लंबे समय बाद सूर्यवंशी में दोनों एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। वहीं, फिल्म का पहला गानाआइला रे आइलाभी रिलीज हो चुका है। लोगों को यह गाना भी काफी पसंद रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.