काव्या मारन की टीम बनी साउथ अफ्रीका टी20 लीग की चैंपियन, टेबल टॉपर कैपिटल्स हारा

Updated on 13-02-2023 07:04 PM
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के पहले सीजन का फाइनल मुकाबला प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के बीच 12 फरवरी रविवार को जोहानसबर्ग में खेला गया। जिसमें काव्या मारन की सनराइज़र्स ईस्टर्न कैप ने बाजी मारा ली और साउथ अफ्रीका टी20 लीग जीतने वाली पहली टीम बन गई।

सनराइजर्स ने यह कारनामा स्टार बल्लेबाज ईडन मारक्रम के नेतृत्व में किया है। उन्होंने प्रिटोरिया कैपिटल्स को एक रोचक फाइनल मुकाबले में 4 विकेट से मात देकर यह खिताब हासिल किया है। दोनों ही टीमों के बीच टक्कर का मैच देखने को मिला। ऐसे में आइये इस लेख के जरिए जानते हैं कि मुकाबले में क्या-क्या घटा।
    सनराइजर्स के गेंदबाजों ने मचाया कोहराम

    आपको बता दें कि सनराइजर्स ईस्टन कैप के कप्तान ईडन मारक्रम ने फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जोकि काफी असरदार भी साबित हुआ। मारक्रम के गेंदबाजों ने प्रेटोरिया कैपिटल्स के बल्लेबाजों को अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से काफी परेशान किया।

    जिसका नतीजा यह हुआ कि कैपिटल्स पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.3 ओवर में सिर्फ 135 राण पर ही सिमट गई। प्रिटोरिया की तरफ से सबसे ज्यादा 21 रन श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने बनाए। वहीं ईस्टर्न कैप की ओर से वेन डर मिर्व ने 4 विकेट लेकर तहलका मचा दिया। जबकि सिसांडा मगाला और बार्टमैन ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं मार्को यानसेन और कप्तान मारक्रम को भी 1-1 सफलता मिली।
    16.2 ओवर में ही बन गए चैंपियन

    प्रिटोरिया कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के सामने 137 रन का लक्ष्य ही रख पाई। जिसको ईस्टर्न ने 22 गेंदें और 4 विकेट शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया। फाइनल में सनराइजर्स के लिए विकेटकीपर एडम रॉसिंग्टन ने 57 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। जिसमें उनके बल्ले से 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले।

    इसके अलावा जॉर्डन हेरमान और ईडन मारक्रम ने भी क्रमश: 22 और 26 रनों की अच्छी पारी खेली थी। बात करें अगर प्रिटोरिया कैपिटल्स की गेंदबाजी की तो, दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी और तेज तर्रार गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया प्रिटोरिया के लिए 2 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनके अलावा ईथन बोस्च, आदिल रशीद, कॉलिन इंग्राम और जेम्स नीशम को भी 1-1 विकेट मिला।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.