केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के 25 लाख युवाओं को नहीं दिया है बेरोजगारी भत्ता : आदेश गुप्ता

Updated on 23-09-2021 06:37 PM

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दूसरे राज्यों पंजाब, गोवा एवं उत्तराखंड में जाकर झूठे चुनावी वायदें कर बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर रहे हैं, ये सिर्फ चुनावी जुमले हैं। केजरीवाल को सबसे पहले ये बताना चाहिए कि पिछले सात सालों में उन्होंने दिल्ली के 14 लाख बेरोजगार, जो उनके सरकारी पोर्टल पर रजिस्ट्रड हैं, उनमें से कितनों को बेरोजगारी भत्ता दिया है। आज मुख्यमंत्री आवास के बाहर दिल्ली में बेरोज़गारी भत्ता देने के विरोध में प्रदेश भाजपा द्वार विरोध प्रदर्शन में श्री गुप्ता ने कहा कि पिछले 2 सालों में सिर्फ 28 और अपने पूरे 7 सालों के कार्यकाल में केजरीवाल ने दिल्ली में मात्र 404 लोगों को रोजगार दिया है, जो उनकी असलियत है।


श्री गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड में तो आम आदमी पार्टी का जमानत जब्त होना तय है। उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया कि आज देश के लगभग सभी राज्यों ने प्रधानमंत्री आवास योजना लागू किया है जिससे कई गरीब परिवारों के आवास के सपने पूरे हो रहे हैं, लेकिन दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने इसे अभी तक क्यों नहीं लागू किया है? इतना ही नहीं झूठे वायदें कर सहानुभूति बटोरने का नाटक करने वाली केजरीवाल सरकार को दिल्ली के उन गरीब लोगों को जवाब जरुर देना चाहिए जिन्होंने अपने राशन कार्ड के लिए पंजीकरण तो करा लिए हैं लेकिन पिछले पांच सालों से अपने राशन कार्ड बनने का इंतजार कर रहे हैं। श्री गुप्ता ने केजरीवाल की राजनीतिक द्वेष का शिकार हो रही आशा कार्यकर्ताओं का जिक्र करते हुए कहा कि 2018 में मोदी सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं का इंसेंटिव 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये किया था पर यह बहुत शर्मनाक है कि दिल्ली सरकार आशा कार्यकर्ताओं को उनके हक का पैसा नहीं दे रही है।


श्री गुप्ता ने केजरीवाल सरकार को चोर और घोटालेबाज सरकार बताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार पहले जलबोर्ड घोटाला, डीटीसी घोटाला और फिर शराब नीति में करोड़ों का घोटाला कर दिल्ली के टैक्स पेयर्स के पैसें को दूसरे राज्यों में अपने चुनावी प्रचार पर खर्च कर रहे हैं। मुफ्त की बिजली तो बस एक छलावा है जबकि वास्तविकता यह है कि 7000 मेगावाट की खपत है जबकि 23000 मेगावाट के फिक्स चार्ज की वसूली होती है। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल सरकार दिल्ली के पंजीकृत और गैर पंजीकृत बेरोजगार कुल 25 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं देती है तो यह प्रदर्शन एक जन आंदोलन बनेगा और दिल्ली के युवाओं की आवाज भारतीय जनता पार्टी हमेशा बनती रहेगी।


इस मौके पर आदेश गुप्ता के साथ प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर राणा, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती योगिता सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासु रुखड़, पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.