केरल इंजीनियर आत्महत्या मामला, RSS बोला- संघ निर्दोष:सुसाइड नोट में आरोप निराधार

Updated on 14-10-2025 12:30 PM

केरल के तिरुवनंतपुरम में 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सुसाइड मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दक्षिण केरल यूनिट ने सोमवार को बयान जारी किया। संघ ने खुद को निर्दोष बताते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया।

संघ ने अपने बयान में कहा- हमारे स्वयंसेवक की मौत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका परिवार कई सालों से संघ से जुड़ा हुआ है। उनके पिता संघ कार्यकर्ता थे। RSS इंजीनियर के मौत के कारणों और उनके सुसाइड नोट की जांच की मांग करता है, जो इंस्टाग्राम और कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया है।

सुसाइड नोट में संघ के खिलाफ कुछ संदिग्ध और निराधार आरोप हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी आत्महत्या का कारण बताया है। हमने जिला पुलिस को एक लिखित याचिका देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हमें भरोसा है कि स्वतंत्र जांच से साबित हो जाएगा कि RSS निर्दोष है।

बता दें कि कोट्टायम जिले के एलिक्कुलम के रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 9 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली थी। इंजीनियर ने मौत से पहले इंस्टाग्राम पर 15 पेज का एक सुसाइड मैसेज पोस्ट किया। इसमें RSS कैंप्स में अपने साथ यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इंजीनियर का शव तिरुवनंतपुरम के थम्पनूर स्थित एक लॉज के कमरे में फंदे से लटका मिला था। लॉज के कर्मचारियों ने उनका शव देखा था। पुलिस ने मामले में अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है।

प्रियंका बोलीं- लड़कों से शोषण का दायरा ​​​लड़कियों जितना ही बड़ा 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मृतक के आरोपों पर RSS से जवाब मांगा। प्रियंका ने 12 अक्टूबर को X पर लिखा- RSS को मामले पर तत्काल सफाई देनी चाहिए। पूरे देश में लाखों बच्चे और नाबालिग इन कैंप्स में जाते हैं। लड़कों के साथ भी लड़कियों के जितना ही यौन शोषण हो रहा है। इन जघन्य अपराधों पर चुप्पी तोड़नी होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.