'केसरी चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन: गुड फ्राइडे की रौनक, एडवांस बुकिंग भी ठीक-ठाक, जानिए कितनी होगी कमाई
Updated on
18-04-2025 03:14 PM
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी साल जनवरी में 'स्काई फोर्स' के बाद अक्षय की करीब तीन महीने बाद यह दूसरी फिल्म है। करण सिंह त्यागी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इतिहास के एक ऐसे अध्याय की कहानी है, जिसका जिक्र हमेशा हर हिंदुस्तानी का रूह कंपा देती है। बीते कुछ दिनों में ट्रेलर और प्रीमियर शोज के बाद आए रिव्यूज ने 'केसरी चैप्टर 2' को लेकर उत्साह बढ़ाया है और इसका असर ओपनिंग डे पर दिख रहा है। सुबह के शोज में करीब 8-10% सीटों पर दर्शक नजर आ रहे हैं। गुड फ्राइडे की छुट्टी होने के कारण दोपहर, शाम और रात के शोज में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग थोड़ी फीकी रही है। आइए, जानते हैं कि 'केसरी चैप्टर 2' ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है।
रूह कंपा देने वाले जलियांवाला बाग कांड के अनछुए अध्याय पर बनी यह फिल्म 2019 में रिलीज सुपरहिट 'केसरी' का सीक्वल जरूर है, लेकिन पिछली फिल्म की कहानी से इसका कोई लेना-देना नहीं है। 'केसरी चैप्टर 2' एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो जलियांवाला बाग कांड के बाद अंग्रेजी हुकूमत को अदालत में घसीटने वाले वकील सी. शंकरन नायर की कहानी कहती है। फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है।
'केसरी चैप्टर 2' एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
Sacnilk के मुताबिक, रिलीज से पहले 'केसरी 2' के लिए कुल 1.84 करोड़ रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग हुई है। ओपनिंग डे पर 4494 शोज के लिए फिल्म के कुल 56969 टिकटों की प्री-सेल्स बुकिंग हुई है। हालांकि, ब्लॉक सीटों को जोड़ लें तो एडवांस बुकिंग कुल 3.00 करोड़ रुपये का है। इसमें सबसे अधिक 44.81 लाख की एडवांस बुकिंग दिल्ली-एनसीआर और 32.22 लाख रुपये की बुकिंग मुंबई से हुई है। इसके अलावा पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर, बिहार और यूपी में फिल्म को लेकर बढ़िया रुझान दिखा है।
वर्ड-ऑफ-माउथ और गुड फ्राइडे का मिलेगा फायदा
इसमें कोई दोराय नहीं है कि 'केसरी चैप्टर 2' की एडवांस बुकिंग फीकी रही है। इसलिए अब सारा दारोमदार ऑन स्पॉट बुकिंग, गुड फ्राइडे की छुट्टी, अक्षय कुमार और माधवन की फैन फॉलोइंग और इन सबसे आगे वर्ड-ऑफ-माउथ पर निर्भर है। हालांकि, फिल्म को सोशल मीडिया पर और ट्रेड एनालिस्ट्स से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। ऐसे में यदि यह फिल्म दर्शकों को रिझाने में कामयाब होती है तो दोपहर और उसके बाद के शोज में यह कमाल दिखा सकती है।
अक्षय की पिछली फिल्म ने ओपनिंग डे पर कामए थे 12.25 करोड़
अक्षय कुमार की पिछली रिलीज 'स्काई फोर्स' ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हुई थी। 'केसरी चैप्टर 2' एक हॉलिडे रिलीज है। साथ में एक दमदार कहानी भी है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने बिना किसी कट के फिल्म को A (वयस्क) सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की अनुमति दी है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…