'केसरी चैप्टर 2' कलेक्शन: तारीफ के बाद भी पिट रही अक्षय कुमार और माधवन की फिल्‍म, छठे दिन का हाल डराने वाला!

Updated on 24-04-2025 02:23 PM
अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्‍म 'केसरी चैप्‍टर 2' का हाल बहुत अच्‍छा नहीं है। यह दुर्भाग्‍य ही है कि दर्शकों और समीक्षकों, दोनों से तारीफ मिलने के बावजूद फिल्‍म की कमाई दिन-ब-दिन घटती जा रही है। ओपनिंग डे के बाद पहले वीकेंड तक फिल्‍म की कमाई जिस तरह लगातार बढ़ी थी, लगा था कि वर्ड-ऑफ-माउथ और अपने कंटेंट के बूते यह फिल्‍म हिट साबित होगी। लेकिन जिस तरह सोमवार से कमाई में ग‍िरावट आई है, खासकर छठे दिन बुधवार को लगे झटके के बाद अब इसके फ्लॉप होने का डर सता रहा है।
करण सिंह त्‍यागी के डायरेक्‍शन में बनी 'केसरी 2' जलियांवाला बाग कांड के बाद के ऐतिहासिक अध्‍याय की दास्‍तान है। यह कहानी है वकील सी. शंकरन नायर की, जिन्‍होंने अंग्रेजी हुकूमत को अदालत में घसीटा था। नृशंस नरसंहार को 'गलती' नहीं सोची समझी 'साजिश' बताया था। इस ओपनिंग डे पर 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को 9.75 करोड़ और रविवार को 12 करोड़ का नेट कलेक्‍शन हुआ। हालांकि, पहले वीकेंड में 29.50 करोड़ रुपये कमाने वाली यह फिल्‍म अब 6 दिनों में 50 करोड़ तक भी नहीं पहुंची है।

'केसरी चैप्‍टर 2' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 6

Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के छठे दिन 'केसरी चैप्‍टर 2' ने देश में 3.50 करोड़ रुपये का नेट बिजनस किया है। जबकि एक दिन पहले इसने 5.00 करोड़ रुपये कमाए थे। उससे एक दिन पहले फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में इसने 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। छह दिनों में इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुल 42.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है।

बुधवार को आधे हो गए दर्शक, जानिए 'केसरी 2' का बजट

बुधवार को सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्‍या में भी भयंकर गिरावट देखी गई। मंगलवार को जहां फिल्‍म में शोज में औसतन 23.25% सीटों पर दर्शक नजर आए थे, वहीं बुधवार को यह संख्‍या घटकर 11.81% रह गई। यह फिल्‍म गुरुवार को अपना पहला हफ्ता पूरा कर रही है। यह फर्स्‍ट वीक में 45-46 करोड़ रुपये के आसपास ही कमाई कर सकेगी। जबकि इसका बजट 150 करोड़ रुपये का है। लिहाजा, हिट होने के लिए 'केसरी 2' को अभी एक बहुत लंबी यात्रा तय करनी पड़ेगी।

'केसरी 2' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन की बात करें तो वहां भी 'केसरी चैप्‍टर 2' का बहुत जोर नहीं चल रहा है। छह दिनों में विदेशों में इस फिल्‍म ने करीब 20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। देश और विदेश की कमाई को जोड़े तो छह दिनों में 'केसरी 2' का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 70.70 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनस किया है।

शुक्रवार को रिलीज हो रही 'फुले' और 'ग्राउंड जीरो'

इस शुक्रवार, 25 अप्रैल को दो नई फिल्‍में 'फुले' और 'ग्राउंड जीरो' रिलीज हो रही हैं। हालांकि, ये फिल्‍में 'केसरी 2' का बहुत ज्‍यादा नुकसान करती हुई तो नहीं दिख रही हैं, लेकिन इतना जरूर है कि अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्‍म को मिले शोज की संख्‍या में कुछ कमी आ जाएगी। इससे कमाई पर हल्‍का असर तो जरूर पड़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.