खालिदा जिया के बेटे की 17 साल बाद होगी बांग्लादेश वापसी, मां की खराब तबीयत के बीच लौंटेगे देश, BNP ने किया ऐलान

Updated on 13-12-2025 01:34 PM
ढाका: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यवाहक चेयरमैन तारिक रहमान 17 साल का स्वनिर्वासन खत्म कर देश में वापसी करेंगे। बीएनपी ने बताया है कि तारिक रहमान 25 दिसम्बर को ढाका लौटेंगे। वह पिछले 17 साल से लंदन में रह रहे हैं। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब देश में चुनाव की तारीखों की घोषणा हुई है। बांग्लादेश में अगले साल 12 फरवरी को चुनाव होंगे। वहीं, उनकी मां बेगम खालिदा जिया गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने रहमान की वापसी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह फैसला पार्टी की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में लिया गया। आलमगीर ने कहा कि रहमान के आने पर पार्टी उनका औपचारिक रूप से स्वागत करेगी। उन्होंने कहा, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे एक्टिंग चेयरमैन तारिक रहमान 25 दिसम्बर को ढाका लौटेंगे।' आलमगीर ने इस कदम को भावनात्मक और राजनीतिक रूप से जरूरी बताया।

खालिदा जिया की हालत गंभीर

रहमान की वापसी की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब 80 वर्षीय खालिदा जिया गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। वे 23 नवम्बर को ढाका के एवरकेयर अस्पताल में इलाज करवा रही हैं। गुरुवार को उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। एक बयान में उनके मेडिकल बोर्ड के हेड ने कहा कि खालिदा जिया के ऑक्सीजन लेवल में अचानक गिरावट आई और कार्बन डॉइऑक्साइड बढ़ गया, जिसके बाद डॉक्टरों को रेस्पिरेटरी सपोर्ट बढ़ाना पड़ा।
रहमान को साल 2007 में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद 2007 में गिरफ्तार किया गया था। 2008 में जेल से रिहा होने के बाद वह मेडिकल इलाज के लिए अपने परिवार के साथ लंदन चले गए और तब से वहीं रह रहे हैं। इस दौरान उन्हें अलग-अलग मामलों में सजा सुनाई गई, जिनमें हसीना पर बम हमले में मौत की सजा भी शामिल है। पिछले साल 5 अगस्त को अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटाए जाने के बाद रहमान के खिलाफ सजा के कई फैसले पलट दिए गए, जबकि कुछ अन्य में उन्हें बरी कर दिया गया। रहमान लंबे समय से पार्टी के असली नेता बने हुए थे और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए संबोधित कर रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.