कनाडा से चल रहा खालिस्तान आतंक... जी-20 में ट्रूडो को पीएम मोदी ने बताई थी असलियत, कभी नहीं की भारत की मदद

Updated on 22-09-2023 01:25 PM
ओटावा: जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया है कि कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है। इसके बाद कनाडा ने भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया। अब दोनों देशों के संबंध हर रोज एक नए निचले स्तर को देख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रूडो और पीएम मोदी के बीच बैठक में भी खालिस्तान का मुद्दा उठा था। मीटिंग में पीएम मोदी ने कनाडा में आतंकियों के एक्टिव होने का मुद्दा उठाया था। इसके साथ ही एनआईए और पंजाब पुलिस की ओर से खालिस्तान समर्थक आतंकियों के खिलाफ चल रहे मामलों की जांच में सहयोग मांगा था।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी हर चीज पर डोजियर के साथ लगभग तैयार थे और ट्रूडो को स्पष्ट शब्दों में बताया कि कनाडा से आतंकी गतिविधियां कैसे संचालित हो रही हैं। इसके अलावा आगे कहा गया कि जब ट्रूडो को प्लेन में खराबी के कारण दो दिन रुकना पड़ा तो आतंकी समूहों ने भारत को धमकी देनी शुरू कर दी, जो कूटनीतिक तौर पर अच्छा नहीं रहा। सूत्रों का कहना है कि कनाडा की एजेंसियां खालिस्तानियों को समर्थन नहीं करती। लेकिन ट्रूडो के पास निज्जर के मुद्दे के अलावा कोई समाधान नहीं है।

कनाडा में दी गई हथियारों की ट्रेनिंग

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि भारतीय खुफिया एजेंसियां समय-समय पर पीएम मोदी को कनाडा में भारत विरोधी प्रचार और पंजाब में मौजूद आतंकी नेटवर्क को लेकर अवगत कराते रहे हैं। पंजाब में मौजूद इनके आतंकी नेटवर्क सुपारी किलिंग का काम करते हैं। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि भारत सरकार के पास वीडियो सबूत है कि कनाडा के गुरुद्वारे के पास हथियारों की ट्रेनिंग दी जा रही है। हाल में भारतीय मिशन पर हुए हमले भारत सरकार के लिए चिंता की बात है।

ट्रूडो ने नहीं लिया एक्शन

भारत की ओर से यह सवाल उठाया गया है कि आखिर ट्रूडो सरकार कभी भी कनाडा में खालिस्तान आतंकियों की जांच में सहयोग क्यों नहीं करती। कई सबूत देने के बाद भी कनाडा की सरकार ने एक भी गिरफ्तारी नहीं की है। इतना ही नहीं हाल में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के एनएसए को भारतीय एजेंसियों ने खालिस्तान की स्थिति पर जानकारी दी थी। रिपोर्ट में कहा गया कि आतंकी निज्जर के प्रत्यर्पण को लेकर कई बार भारत ने कहा, लेकिन कनाडा ने सहयोग नहीं किया। 2014 में इंटरपोल की ओर से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के बाद उसे कनाडा की नागरिकता भी दे दी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
 12 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के लोगों ने कल यानि 11 अगस्त को धूम धाम से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। बलूचों ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया है और देश…
 12 August 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के आखिर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है…
 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
Advt.