अमेरिका में खालिस्तानियों ने भारतीय कांसुलेट को लगाई आग, तीन महीने में दूसरा हमला, वॉशिंगटन ने बताया 'अपराध'

Updated on 04-07-2023 07:43 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका ने मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर रविवार को हुए खालिस्तान समर्थकों के हमले और आगजनी के प्रयास की 'कड़ी निंदा' की है। एक स्थानीय चैनल ने बताया कि खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने रात 1:30 से 2:30 बजे के बीच भारतीय वाणिज्य दूतावास में आग लगा दी। हालांकि सैन फ्रांसिस्को फायर डिपार्टमेंट ने इसे तुरंत बुझा दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि हमले में 'सीमित' नुकसान हुआ और कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ। इससे पहले मार्च में भी खालिस्तानियों ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था।

खबर है कि खालिस्तान समर्थकों ने इस हमले का एक वीडियो भी जारी किया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने ट्वीट किया, 'अमेरिका सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के खिलाफ बर्बरता और आगजनी के प्रयास की कड़ी निंदा करता है। अमेरिका में राजनयिक संस्थानों या विदेशी राजनयिकों के खिलाफ बर्बरता या हिंसा एक अपराध है।'

मार्च में भी किया था हमला

खालिस्तान समर्थकों ने इससे पहले मार्च में भी सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था। भारत सरकार और भारतीय-अमेरिकियों ने इसकी कड़ी निंदा की थी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। खालिस्तानियों ने दूतावास पर अपने झंडे लगाने के भी प्रयास किए थे। ऐसा ही कुछ लंदन में भी भारतीय उच्चायोग पर हुआ था जिसे खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया था।

जारी किया धमकी भरा पोस्टर
कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने सोमवार को भारत के खिलाफ एक धमकी भरा पोस्टर जारी किया था। पोस्टर से मालूम पड़ता है कि खालिस्तानी 8 जुलाई को एक रैली की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने मारे गए आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारतीय राजनयिकों को जिम्मेदार ठहराया। निज्जर के प्रतिबंधित संगठन एसएफजे से संबंध थे और उसके तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी जुड़े थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.