बीबीएल में नहीं खेलेंगे ख्वाजा

Updated on 26-02-2022 08:25 PM

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा निजी कारणों से घरेलू बिग बैश लीग (बीबीएल) में नहीं खेलेंगे। ख्वाजा ने फ्रेंचाइजी सिडनी थंडर से अपना संबंध तोड़ लिया है। ख्वाजा ने कहा, ‘मैंने जो निर्णय लिया है, मैं उसके बारे में बात नहीं करना चाहता। एक क्रिकेटर के रूप में मैंने यह सबसे कठिन फैसला किया है, क्योंकि सिडनी थंडर, उसके खिलाड़ी, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ मेरे लिए बहुत माहत्व रखते हैं। इसके पीछे पारिवारिक कारण हैं और अब जब मैं इसे छोड़ रहा हूं तो जो लोग मुझे जानते हैं वे समझते हैं कि मेरे दिल का एक बड़ा हिस्सा हमेशा थंडर के साथ रहेगा।

मैं नहीं चाहता कि लोग सोचें कि मैंने सिडनी थंडर के साथ अपने संबंध तोड़ लिए हैं, क्योंकि मैं हमेशा क्लब, खिलाड़ियों और पूरे संगठन की परवाह करूंगा।' ख्वाजा ने 2011 में बीबीएल की शुरुआत के बाद से सिडनी थंडर में रहते हुए 59 मैचों में 1818 रन बनाए हैं।

क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स (सीएनएसडब्ल्यू) के प्रमुख माइकल क्लिंगर ने इस बारे में कहा, ‘यह निराशाजनक है, क्योंकि उस्मान थंडर के काफी माननीय सदस्य हैं। सिडनी थंडर और सीएनएसडब्ल्यू निश्चित रूप से चाहते थे कि वह हमारे साथ बने रहें और पर हम उनके पफैसले का सम्मान करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.