खेसारी ने दी मां-बाबू जी को महंगी कार गिफ्ट

Updated on 27-05-2022 08:27 PM

मुंबई भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आजकल एक बड़े काम के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसके लिए उनके फैंस उन्हें सलाम कर रहे हैं और लोगों के दिल में उनके लिए मान और भी बढ़ गया है। दरअसल, ये मामला कुछ और नहीं बल्कि उनका माता-पिता को कीमती तोहफा देने वाला है।


उन्होंने मां-बाबू जी को एक महंगी कार गिफ्ट की है, जिसकी फोटो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार बन चुके खेसारी लाल यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मां-पिता जी की एक फोटो शेयर की है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उनके पिता जी और मां कार में बैठी हैं।

 एक्टर ने उन्हें तोहफे में स्कॉर्पियो कार गिफ्ट की है। फोटो में देखा जा सकता है कि स्टेयरिंग पर उनके बाबू जी बैठे हैं और पोज दे रहे हैं वहीं, उनके बगल वाली सीट पर मां भी बैठी हैं। दोनों लोग कैमरे की ओर देख रहे हैं। मां-बाबू को कार गिफ्ट देकर खेसारी की खुशी का ठिकाना नहीं है।


उन्होंने फोटो को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘बाबु जी और माई ला आज स्कॉर्पिओ कसाइल …’ उनकी इस पोस्ट नेटिजन्स और फैंस के रिएक्शन्स देखने के लिए मिल रहे हैं। फैंस तो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उन्हें इस नेक काम के लिए सलाम ठोक रहे हैं।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और उनके मां-पिता ने बेहद गरीबी के दिन देखे हैं। एक समय ऐसा था, जब उनका घर मिट्टी का बना था। चाचा के बच्चों को लेकर वो कुल सात भाई थे, जिसका भरन-पोषण उनके पिता जी चने बेचकर करते थे।


एक्टर के घर की ऐसी हालत थी कि उनके सात भाइयों में एक ही कपड़ा सिलवाया जाता था, जिसे सभी मिलकर बारी-बारी पहनते थे। खेसारी भी बड़े होने के बाद बीएसएफ में भर्ती हो गए थे, लेकिन सिंगर बनने की चाहत उन्हें दिल्ली के ओखला ले गई, जहां उन्होंने लिट्टी-चोखा तक पत्नी के साथ बेचा।

यहां रहकर पैसे इकट्ठा करके उन्होंने एलबम गाए, जिसमें पहले तो वो फ्लॉप हुआ फिर एक हिट हो गया और उनकी किस्मत रातों रात चमक गई। आज एक्टर इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार हैं, और उनके गाने कइयों दिनों तक ट्रेंड करते हैं। बता दें कि खेसारी फिल्मों में एक्टिंग और गायिकी के अलावा अपने नेक काम के लिए भी जाने जाते हैं। वो सामाजिक कार्यों से जुड़े रहते हैं और लोगों की मदद करने से कभी पीछे नहीं रहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.