खुदा हाफिज़ विद्युत जमवाल की सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी बनी, जमवाल-लॉयंस ने डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी पर अपार सफलता पाई

Updated on 21-08-2020 11:32 PM

मुंबई / रोमांटिक एक्शन थ्रिलर मूवी, खुदा हाफिज 14 अगस्त को डिज़्नी+ हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर रिलीज़ हुई। इस फिल्म को देश में नेटिजंस एवं जमवाल लॉयंस की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली। पहला दिन पहला शो या फिर मूवी की ओपनिंग नाईट विद्युत जमवाल की अब तक की सबसे बड़ी मूवी ओपनिंग बनी। एक्शन सीक्वेंस एवं मार्शल आर्ट्स के लिए मशहूर इस अभिनेता ने खुदा हाफिज में अपना नरम पक्ष दिखाया है। दर्शकों को उनकी यह शक्तिशाली परफॉर्मेस बहुत पसंद आई। शानदार नैरेटिव एवं बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों ने सोशल मीडिया चैनल्स पर कास्ट एवं इस फिल्म के निर्माताओं के लिए बहुत प्यार बरसाया। कॉमेडी मूवी लूटकेस पिछले सप्ताह डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ की गई थी। इस फिल्म को भी बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली और यह प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़ी कॉमेडी मूवी बन गई

वियुत जमवाल ने कहा, “दर्शकों खासकर भारत में जमवालियंस की इतनी अच्छी प्रतिक्रिया देखकर मैं बहुत उत्साहित हूँ। खुदा हाफिज़ मेरी सबसे बड़ी ओपनिंग्स में से एक है और यह सफलता उनके निरंतर सहयोग व सराहना के बिना संभव नहीं थी। इसके लिए मैं उनका आभारी रहूँगा। 'समीर' का किरदार मेरे लिए दिलचस्प व चुनौतीपूर्ण था। साथ ही मुझे इससे बहुत कुछ सीखने को भी मिलाइसने मुझे अपना कौशल निखारने का मौका दिया।"

डायरेक्टर लेखक फारुक कबीर ने कहा, “खुदा हाफिज़ कई तरह से मेरा व्यक्तिगत अनुभव है। मुझे खुशी है कि विद्युत, टीम एवं मेरे प्रयासों को आज दर्शकों ने इतना पसंद किया।”

खुदा हाफिज एक दमदार कहानी है। समीर (विद्युत जमवाल) और नरगिस (शिवालिका ओबरॉय) की हाल ही में भारत में शादी हुई। वो बेहतर करियर की तलाश में विदेश जाने का फैसला करते हैं। रहस्यमयी परिस्थितियों में नरगिस विदेश में लापता हो जाती है। समीर एक असहाय आम आदमी की तरह अपनी पत्नी को वापस पाने की पूरी कोशिश करता है। यह मूवी जीवन की वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है।

hotstar इसकी कहानी व निर्देशन फारुक कबीर का है और इसका निर्माण कुमार मुगत पाठक एवं अभिषेक पाठक (पैनोरमा स्टूडियोज़ इंटरनेशनल) ने किया है

डिज़्नी+ हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स ने बॉलिवुड फैंस के लिए ‘फस्ट डे फस्ट शो' शुरू किया है। इसमें बॉलिवुड के सबसे बड़े व चहेते कलाकारों की फिल्में सीधे डिजिटल पर लॉन्च की जा रही हैं। इस फिल्मों में अक्षय कुमार और कियारा आडवानी की लक्ष्मी बॉम्ब; अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त की भुजः द प्राईड ऑफ इंडिया; सुशांत सिंह राजपूत, संजना सांघी और सैफ अली खान की दिल बेचारा; संजय दत्त, आलिया भट्ट, आदित्य राय कपूर और पूजा भट्ट की सड़क 2; अभिषेक बच्चन की द बिग बुल आदि शामिल हैं। डिज़्नी+ हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स देखने और बॉलिवुड ब्लॉकबस्टर्स का मजा लेने के लिए यूज़र्स को डिज्नी+ हॉटस्टार प्रीमियम या फिर डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

देखिए खुदा हाफिज में विद्युत जमवाल का रोमांटिक रूप, डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी पर।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल के रोल से छाए एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर के बारे में बात की है।…
 09 June 2026
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किए जाने और उत्तेजक कैमरा एंगल दिखाने पर जहां मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है। फिल्म के कई सीन्स में जान्हवी…
 09 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता के बॉस का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने हाल ही में असित कुमार मोदी के साथ अपने रिश्ते के…
 09 June 2026
मशहूर हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का हाल ही निधन हो गया। उनके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उन्होंने दम…
 09 June 2026
फेमस फिल्म, टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर मंजरी फडणीस का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती-बिलखती दिख रही हैं। वीडियो ऐसा है जिसे…
 09 June 2026
'बॉर्डर 2' से धमाका करने के बाद सनी देओल अब नई फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ तैयार हैं। इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है और साथ ही रिलीज…
 08 June 2026
ऑस्कर अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन एआर. रहमान ने रविवार को पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को म्यूजिक के जरिए सलामी…
 08 June 2026
कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं, ने नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अपनी राय खुलकर रखी है। उनका मानना है कि आज भी…
 08 June 2026
हरियाणवी रागनी, लोक गीतों और संगीत की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। हरियाणवी रागनी मंच का पर्याय बन चुके पेप्‍सी शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 38…
Advt.