भारत के पहले सीडीएस जनरल रावत को श्रद्धांजलि देने विशेष प्रार्थना सभा में पहुंचे भूटान के नरेश

Updated on 10-12-2021 08:47 PM

काठमांडू भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे में निधन पर विश्वभर के देशों ने शोक संवेदनाओं का तांता लगा है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी दुख की घड़ी में सीडीएस रावत के निधन पर शोक जताते हुए संवेदना व्यक्त की है।

 पाकिस्तानी सेना, नेपाली सेना, श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने ट्वीट कर जनरल रावत को श्रद्धांजलि दी है। भूटान की राजधानी थिम्पू में जनरल रावत और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उनके पिता जिग्मे सिंग्ये वांगचुक भी शामिल हुए। भूटान में भारत की दूत रुचिरा कंबोज भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

उधर, नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु पर दुख जताया और भारत सरकार शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। देउबा ने ट्वीट कर कहा कि जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी तथा कई अन्य रक्षा अधिकारियों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु से काफी दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवार और भारतीय शस्त्र सेनाओं के प्रति मेरी संवदेना है। जनरल रावत को नेपाल का सच्चा मित्र बताते हुए नेपाल की सेना के प्रमुख जनरल प्रभु राम शर्मा ने कहा कि इस दुखद घटना से वह स्तब्ध हैं और संवदेना जताने के लिए बुधवार की शाम को जनरल रावत के परिवार को फोन किया। यह जानकारी नेपाल की सेना की तरफ से जारी बयान में दी गई है। जनरल रावत का नेपाल के साथ नजदीकी एवं सौहार्दपूर्ण संबंध था।

बांग्लादेश ने भी सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक जताया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि एक दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा है। बांग्लादेश ने एक महान मित्र खो दिया है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं भारत के लोगों और शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.