'फोनभूत' के 'किन्ना सोना' का टीजर रिलीज, कटरीना कैफ के लटकों झटकों पर फिदा हुए फैन्स

Updated on 12-10-2022 07:16 PM
कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के फैन्स काफी एक्साइटिड हैं क्योंकि लंबे वक्त के बाद एक्ट्रेस ऑनस्क्रीन नजर आएंगी। कटरीना की अपकमिंग फिल्म का नाम फोन भूत (Phone Bhoot) है, जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) भी प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। फोन भूत का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे फैन्स ने पसंद किया। ट्रेलर के बाद अब फिल्म के पहले गाने किन्ना सोना का टीजर (Phone Bhoot First Song Kinna Sonna Teaser) रिलीज किया गया है, जिस में कटरीना कैफ काफी ग्लैमरस दिख रही हैं और उनके लटके झटके फैन्स को पसंद आ रहे हैं।
कटरीना के लटके झटके पर फिदा फैन्स
कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म'फोन भूत' हॉरर कॉमेडी है, जिसके लिए फैन्स एक्साइटिड हैं। ऐसे में एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने पहले गाने किन्ना सोना का टीजर रिलीज किया है। टीजर में एक ओर जहां कटरीना कैफ का ग्लैमरस अंदाज दिख रहा है तो दूसरी ओर उनके लटके झटके गाने को और भी अवेटिड बनाते हैं। इस गाने के वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं और कटरीना की तारीफ करते हुए गाने की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
इस गाने में कटरीना अपने को-स्टार्स ईशान और सिद्धांत के साथ स्मोकी हॉट अवतार में हैं। याद दिला दें कि फिल्म का ट्रेलर लॉन्च के दिन यू ट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा था और केवल 24 घंटों में लगभग 30 मिलियन व्यूज को पार कर गया था। गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित और रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित, फोन भूत एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है, जिसके हेड रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.